पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट की वारदात झूठी निकली:अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद रची थी साजिश, थाने जाकर FIR भी करवाई

Updated on 18-02-2025 01:02 PM

गौतम नगर इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई 28 हजार की लूट की कहानी एक सुनियोजित साजिश निकली। दरअसल, खुद पंप कर्मचारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर यह नाटक रचा था। पुलिस की सख्त पूछताछ में पूरा राज खुलकर सामने आ गया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीआईजी बंगला चौराहा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के कर्मचारी पीयूष ने 16 फरवरी की रात पंप से कलेक्शन की रकम 28 हजार रुपए लेकर जाने की बात कही। कुछ ही देर बाद वह लौटा और घबराए हुए अंदाज में बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने छुरी से हमला कर उससे यह रकम लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और इलाके में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सख्ती से पूछताछ में उगले राज

जब पुलिस ने पीयूष से गहराई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। उसने कबूल किया कि लूट की यह कहानी झूठी थी और असल में उसने यह रकम अपने मौसेरे भाई नितिन यादव और पड़ोसी नरेश अहिरवार के पास छिपा रखी थी।

योजना के तहत उसने दोनों को पहले ही बता दिया था कि वह थाने जाकर झूठी लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाला है, जिसके बाद वह रकम का कुछ हिस्सा उनके साथ बांट लेगा।

साजिश का भंडाफोड़ होते ही पुलिस ने पीयूष, नितिन और नरेश को हिरासत में ले लिया और लूट की गई पूरी रकम भी बरामद कर ली। पेट्रोल पंप संचालक आवास सोगानी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.