भोजपुर और सलकनपुर सहित पांच धार्मिक पर्यटन स्थलों पर बनेंगे रोप वे

Updated on 10-08-2025 02:09 PM
 भोपाल। प्रदेश में धर्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के प्रमुख पांच प्रमुख धर्मिक पर्यटन स्थलों पर पीपीपी मोड पर रोप वे बनाने की तैयारी है। इनमें भोजपुर, जानापाव, रायसेन किला,ओंकोरश्वर और सलकनपुर शामिल हैं।मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा इसकी योजना तैयार कर ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंस्ट्रेट) जारी कर दिया गया है और आरएफटी (रिक्वेट आफ प्रजोजल) मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ओंकारेश्वर काे छोड़कर अन्य स्थलों पर दूसरे विभागों से अनुमति की जरूरत है और फिलहाल अनुमति प्रक्रियाधीन है।

मप्र पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक, योजना प्रशांत बघेल ने बताया कि जानापाव और सलकनपुर में वन विभाग और भोजपुर में रोप वे निर्माण कार्य के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से अनुमित मांगी गई है। यह स्थल एएसआइ के अधीन है।

इसी प्रकार रायसेन फाेर्ट के लिए एएसआई और वन विभाग दोनों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। पांचों प्रोजेक्ट की लागत 335 करोड़ रुपये आएगी। ये सभी दो साल में बनकर तैयार होंगे। इन सभी रोप वे में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि ये तेज गति वाले, पर्यावरण के अनुकूल, आधुनिक और अधिक क्षमता वाले हों। इन्हें संचालन के लिए 30- 30 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.