उज्जैन, पचमढ़ी के महादेव मंदिर और छिंदवाड़ा के पातालकोट में बनाए जाएंगे रोपवे

Updated on 13-12-2024 02:11 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में पर्वतमाला परियोजना के तहत उज्जैन सहित 17 स्थानों पर रोपवे बनाएं जाएंगे। प्रथम चरण में उज्जैन, सागर और जबलपुर के चार स्थानों रोपवे निर्माण किया जाएगा। उज्जैन रेलवे स्टेशन से श्री महाकाल मंदिर तक रोपवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई।इनके लिए रेलवे से भूमि अधिग्रहण भी किया जा रहा है। सिंहस्थ-2028 से पहले रोपवे का निर्माण कर लिया जाएगा। उज्जैन के अलावा टिकिटोरिया माता मंदिर सागर में फनीकुलर रोपवे, एमपायर स्टेडियम से गुरुद्वारा जबलपुर एवं सिविक सेंटर से बलदेव बाग जबलपुर में रोपवे निर्माण किया जाएगा।

शेष प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं में रानी रूपमति पवेलियन मांडू, सिद्धवारकट जैन मंदिर (ओमकारेश्वर), सैलानी आइलेंड खंडवा, रायसेन किला, पातालकोट तामिया एवं राजवाड़ा चौराहा इंदौर, ग्वालियर किले से फूलबाग चौराहा, रामराजा मंदिर ओरछा, भोपाल में गोल जोड तिराहा से न्यू मार्केट, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर से नादरा बस स्टैंड, रनेह फाल खजुराहो, चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी और दुग्ध धारा अमरकंटक में रोपवे निर्माण किया जाएगा। नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के सहयोग से रोपवे का निर्माण कराया जाएगा।

प्रथम चरण निर्मित किए जाने वाले रोपवे

  • उज्जैन रेलवे स्टेशन से श्री महाकाल मंदिर तक रोपवे निर्माण परियोजना में 199 करोड़ रुपये से 1.762 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जाएगा। रेलवे भूमि लीज पर प्राप्त करने के लिए मप्र सड़क विकास निगम द्वारा 14.87 करोड़ रुपये 26 जून 2024 को रेलवे में जमा कर दिए गए हैं। वहीं भू -अर्जन एवं यूटिलिटी विस्थापन के लिए 19.92 करोड़ रुपये की स्वीकृति एसएएफसी द्वारा स्वीकृत की गई है।
  • सागर जिले के टिकिटोरिया माता मंदिर पर फनिकुलर रेलवे स्टेशन तक रोपवे निर्माण परियोजना में 17.28 करोड़ रुपये से 15 मीटर लंबा रोपवे निर्मित किया जाएगा। परियोजना के लिए निश्चित समझौता 16 जुलाई 2024 को किया गया। परियोजना के लिए 5334.73 वर्ग मीटर शासकीय भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई की जा रही है।
  • जबलपुर के एमपायर स्टेडियम से गुरुद्वारा तक एवं सिविक सेंटर से बलदेव बाग तक रोपवे निर्माण परियोजना के लिए प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है। परियोजना की स्वीकृति के लिए मंत्रालय को नोट भेज दिया गया है। स्वीकृति के बाद विस्तृत फिजिबिलिटी अध्ययन किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.