सुखधाम से जुड़ेगा गुलाब उद्यान, पूरी हो सकती है बैरागढ़ में पर्यटन स्थल की कमी

Updated on 07-10-2023 12:56 PM
भोपाल। नगर निगम ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के सीहोर नाका छोर पर बने गुलाब उद्यान को ग्राम बेहटा स्थित सुखधाम आश्रम से जोड़ने की तैयारी की है। यदि ऐसा हुआ तो झील के इस तटीय क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बरसों पुरानी कल्पना साकार हो जाएगी।


गार्डन में लगी है संत हिरदाराम की प्रतिमा

हाल ही में गुलाब उद्यान में मानव सेवा के प्रतीक संत हिरदाराम जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। किसी सार्वजनिक स्थान पर स्थापित संतजी की यह पहली प्रतिमा है। माना जा रहा है कि यहां प्रतिमा स्थापित होने से गुलाब उद्यान न केवल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, बल्कि यह धार्मिक आस्था का केंद्र भी बन जाएगा। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर नगर निगम ने गुलाब उद्यान को सुखधाम आश्रम से जोड़ने की पहल की है। यह आश्रम ग्राम बेहटा में है। इसकी स्थापना संत हिरदारामजी के शिष्य इंजीनियर लोकूमल आसवानी ने की थी। यह आश्रम भी आस्था का केंद्र है।


पर्यटन स्थल की कमी पूरी हो जाएगी

यदि यह योजना आकार लेती है तो बैरागढ़ में किसी एक इलाके को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बरसों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। किसी समय मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने बेहटा घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण योजना अटक गई। अब यहां के नागरिकों को फिर से उम्मीद बंधी है। दरअसल गुलाब उद्यान के पीछे का इलाका ग्राम बेहटा की तरफ जाता है। हालांकि इसमें कुछ निर्माण भी बाधक बन सकते हैं, लेकिन प्रशासन चाहे इसका समाधान भी निकल सकता है। उल्लेखनीय है कि गुलाब उद्यान में गुलाब के सुंदर पौधों के अलावा अनेक प्रजातियों के पौधे भी रोपे गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.