भाजपा में मेल-मुलाकात का दौर, प्रदेश अध्यक्ष से मिले पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा

Updated on 08-05-2023 06:02 PM

 भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घड़ी जैसे-जैसे पास आती जा रही है, मेल-मुलाकात को दौर भी तेज हो गया है। लंबे समय से उपेक्षा के कारण नाराज बताए जा रहे नेताओं से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा चर्चा की जा रही है। रविवार को पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई।

अनूप मिश्रा 2013 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। पार्टी ने उन्हें वर्ष 2014 में मुरैना से लोकसभा चुनाव लड़ाया और वे निर्वाचित हुए।हालांकि, वर्ष 2018 में भितरवार सीट से फिर विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए।

तब से ही उपेक्षित चल रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने फिर विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस पर निर्णय तो बाद में होगा पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का सुझाव दिया।
रविवार को वे भोपाल पहुंचे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस सौजन्य मुलाकात बताया जा रहा है पर सूत्रों का कहना है कि वर्तमान राजनीतिक स्थितियाें को लेकर चर्चा हुई।

सत्यनारायण सत्तन भी मुख्यमंत्री से कर चुके हैं मुलाकात

पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। वे भी लंबे समय से उपेक्षित चल रहे हैं और अपनी नाराजगी भी जता चुके हैं। उनके साथ इंदौर जिले के अन्य भाजपा नेता भी साथ थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.