‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल: इंदौर में मिल रहा है देशभर के शाही और देसी स्वादों का अनुभव

Updated on 17-03-2026 05:11 PM

इंदौर: भारतीय खानपान की पहचान केवल स्वाद से नहीं, बल्कि उसकी विरासत और परंपरा से भी होती है। कहीं राजघरानों में बनने वाले समृद्ध पकवान मिलते हैं तो कहीं जंगल और देहात से जुड़े सादे लेकिन भरपूर स्वाद वाले व्यंजन। इन्हीं पारंपरिक और शाही स्वादों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक “रॉयल एंड रस्टिक – ए सेलिब्रेशन ऑफ टाइमलेस फ्लेवर्स” फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। यह फूड फेस्टिवल रोज़ाना शाम 7 बजे से शुरू हो रहा है, जिसमें मेहमान पारंपरिक भारतीय पकवानों का खास अनुभव ले रहे हैं।

फूड फेस्टिवल में शाही पकवान और देसी स्वादों का संगम देखने को मिल रहा है। मेन्यू में लाल मांस, जंगल मांस, मटन रोगन जोश, बटर चिकन, दाल बाटी चूरमा, राजस्थानी गट्टे की सब्जी, कढ़ी पकौड़ा, तंदूरी व्यंजन और पारंपरिक चटनियां शामिल हैं। इसके साथ ही लाइव कुकिंग स्टेशन पर दाल बाटी, तंदूरी, बाजरे और मक्के की रोटियां, कबाब और सींक कबाब मौके पर तैयार किए जा रहे हैं। मिठाइयों में मालपुआ, घेवर, मूंग दाल हलवा, रबड़ी और अन्य पारंपरिक मिठाइयां भी मेहमानों को परोसी जा रही हैं।

द पार्क इंदौर के एक्ज़ीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया, “भारतीय खानपान की सबसे बड़ी खासियत उसकी विविधता और परंपरा है। इस फूड फेस्टिवल को तैयार करते समय हमारी कोशिश रही कि मेन्यू में ऐसे व्यंजन शामिल किए जाएं जो भारत की शाही रसोई के साथ-साथ ग्रामीण और पारंपरिक किचन का भी प्रतिनिधित्व करें। कई डिशेज को पारंपरिक मसालों और पुराने तरीकों से तैयार किया जा रहा है ताकि उनका मूल स्वाद बरकरार रहे। हमारा उद्देश्य है कि मेहमान यहां आकर भारतीय पाक परंपरा के उन असली स्वादों को महसूस करें जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।”

द पार्क इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, “आज के समय में लोग नए-नए फ्यूजन फूड का अनुभव करते हैं, लेकिन पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की अपनी अलग पहचान और आकर्षण है। रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल के माध्यम से मेहमानों को ऐसा डाइनिंग अनुभव देने की कोशिश की गई है, जहां शाही ठाठ और देसी स्वाद दोनों का संतुलित मेल दिखाई दे। यह फेस्टिवल खाने के शौकीनों के लिए खास है। साथ ही उन लोगों को भी आकर्षित कर रहा है जो भारतीय खानपान की विविधता और उसकी विरासत को करीब से समझना चाहते हैं।”

इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से भारतीय पारंपरिक पकवानों की समृद्ध विरासत को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन के दौरान मेहमानों को एक ही स्थान पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के शाही और देसी स्वादों का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.