बजट में 447.21 करोड़ रुपए मंजूर:भोपाल को 3 फ्लाईओवर के साथ मिलीं 41 सड़कें

Updated on 13-03-2025 11:41 AM

प्रदेश सरकार के बजट में पहली बार भोपाल के लिए 41 सड़कें और 3 फ्लाईओवर मंजूर किए गए हैं। शहर के लगभग हर इलाके और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए टोकन राशि बजट में रखी गई है। इनकी अनुमानित लागत 447.21 करोड़ रुपए है। इसमें दो सड़कों के भू अर्जन के लिए 10.92 करोड़ रुपए भी शामिल हैं। शैतान सिंह तिराहे से कोलार मेन रोड को जोड़ने वाली सड़क और बावड़िया के प्रस्तावित नए आरओबी की एप्रोच रोड का रास्ता भी साफ हो गया है। भू-अर्जन की अड़चन के कारण ये काम रुके हुए थे। इसमें से कई सड़कें अब तक नगर निगम के पास थीं, लेकिन अब उनका रखरखाव पीडब्ल्यूडी करेगा।

मेट्रो को 425 करोड़ रुपए, इसी साल चलाने का दावा भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस साल 850 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। इसमें से भोपाल को 425 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस साल दोनों शहरों में मेट्रो के कमर्शियल संचालन का दावा किया जा रहा है। भोपाल में सुभाष नगर से एम्स तक पूरे प्रायोरिटी कॉरिडोर का एक बार ट्रायल हो चुका है। प्रायोरिटी रूट की सभी बड़ी बाधाएं दूर हो गईं हैं। मेट्रो के डिपो का निर्माण जारी है और कमर्शियल संचालन के लिए इस पर तेजी से काम जरूरी है। भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने के लिए मेट्रोपॉलिटन प्राधिकरण गठित होगा। यह एजेंसियों व प्रशासनिक इकाइयों के बीच समन्वय करेगा। भोपाल स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें मंडीदीप, ओबेदुल्लागंज और सीहोर शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.