RSS, मोदी और अमित शाह हमारे भाई... भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने किसे बताया इस्लाम का दुश्मन?

Updated on 15-09-2024 11:17 AM
भोपाल: शनिवार को इस्लामिक चिंतक और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी की तकरीर ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने भाई बता दिया।

हमारी दुश्मनी शैतान से


उन्होंने कहा कि, 'मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि संघ प्रमुख मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारे भाई की तरह हैं। अगर ये लोग कुछ गलत करते हैं, तो हम उन्हें रोकेंगे। हमारी दुश्मनी उस शैतान से है जो हमें गुमराह कर रहा है, न कि आरएएस, भाजपा या इजरायल से। जबसे हमने अल्लाह से बेवफाई की है, तब से परेशानियां बढ़ी हैं।'

भोपाल की सड़कों पर ली चुटकी


उन्होंने भोपाल की सड़कों का उल्लेख करते हुए चुटकी ली कि यहां से गुजरते हुए उन्हें आखिरत (कयामत के बाद का दिन) की याद आ गई।

2 दिन के दौरे पर हैं नोमानी


मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी 14 सितंबर को भोपाल में दो दिन के प्रवास पर आए। इस दौरान, वे पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) के व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित करेंगे और उनके संदेश को प्रस्तुत करेंगे। वे 15 सितंबर की शाम को भोपाल से रवाना होंगे।

मजहबी जलसे का भी किया संबोधन


14 सितंबर की शाम को मगरिब की नमाज के बाद ताजुल मसाजिद में एक बड़ा मजहबी जलसा आयोजित किया गया। दारुल उलूम ताजुल मसाजिद के प्रबंधक मौलाना डॉ. अतहर हबीब नदवी ने यह जानकारी दी थी। इस आयोजन में मौलाना नोमानी ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित दिया।

ताजुल मसाजिद में महिलाओं का बड़ा इज्तिमा


इसके अलावा, मौलाना नोमानी 15 सितंबर को ताजुल मसाजिद में महिलाओं के बड़े इज्तिमा को भी संबोधित करेंगे, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। साथ ही, उन्होंने उलेमाओं की मजलिस को भी संबोधित किया, जो 14 सितंबर की सुबह आयोजित किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.