मध्‍य प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में शुरू होगी RTPCR जांच

Updated on 23-12-2023 12:51 PM

भोपाल। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद अब सभी जिला अस्पतालों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच होने लगेगी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान ने सभी जिलों के सीएमएचओ को पत्र लिखकर जांच शुरू करने के लिए कहा है।

एक सप्ताह में टेक्नीशियन और जांच किट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया के प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में जांच के लिए मशीनें तो उपलब्ध हैं, पर कोरोना के मामले कम होने की वजह से इसके लिए कर्मचारी और किट की व्यवस्था नहीं की गई थी।

अब नए वैरिएंट के फैलने की आशंका के चलते सभी जिला अस्पतालों में जांच की सुविधा शुरू करने के लिए कहा गया है, जिससे रिपोर्ट जल्दी मिल सके।

पांच मेडिकल कालेजों में जांच किट ही नहीं

सरकार जिला अस्पतालों में कोरोना की जांच शुरू करने की तैयारी कर रही है। उधर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले पांच मेडिकल कालेजों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए किट ही उपलब्ध नहीं है।

इसमें भोपाल, विदिशा, रतलाम, शहडोल और शिवपुरी का सरकारी मेडिकल कालेज शामिल है। बता दें कि अभी 21 अस्पतालों में 23 हजार 490 सैंपल हर दिन जांच करने की क्षमता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.