भोपाल के जेपी अस्पताल में हंगामा:मरीज की मौत के बाद उग्र भीड़ ने किया बवाल, डॉक्टरों पर लगाए आरोप

Updated on 29-03-2025 12:32 PM

भोपाल के जेपी अस्पताल में गुरुवार शाम को उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। करीब 60 से 70 लोगों की भीड़ ने अस्पताल परिसर में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके पर हालात को काबू करने के लिए चार थानों की पुलिस बुलानी पड़ी।

मरीज की बिगड़ती हालत और मौत गुरुवार शाम 6:30 बजे करोंद निवासी 50 वर्षीय मंजूर को दो लोग जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। मरीज को सांस लेने में तकलीफ, खांसी, हाई ब्लड प्रेशर, चक्कर और तेज शरीर दर्द की शिकायत थी। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने फौरन ऑक्सीजन सपोर्ट दिया, लेकिन मरीज बार-बार मास्क हटा रहे थे। इसीजी जांच कराने से भी वे इनकार कर रहे थे। डॉक्टरों ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की और उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर करने की तैयारी चल रही थी। हालांकि, करीब 7 बजे मरीज की तबीयत अचानक और बिगड़ गई। पल्स ड्रॉप होने लगी और कुछ ही देर में उनकी धड़कन रुक गई। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद मरीज को नहीं बचाया जा सका।

अस्पताल में बवाल, महिला स्टाफ को छुपना पड़ा मौत की खबर सुनते ही परिजन भड़क उठे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते अस्पताल में भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को घेर लिया। हालात बिगड़ने पर अस्पताल में तैनात महिला कर्मचारियों को आईसीयू में छिपकर जान बचानी पड़ी। एक नर्स ने बताया कि मरीज के साथ आईं महिलाओं ने महिला डॉक्टरों और स्टाफ से अभद्र व्यवहार किया, जिससे वे काफी डर गईं। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर चार थानों की फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पोस्टमॉर्टम से इनकार मरीज के परिजनों ने लिखित रूप में बयान दिया कि वे पोस्टमॉर्टम नहीं करवाना चाहते। इसी कारण मृतक का पीएम नहीं किया गया। जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज को जब परिजन लेकर आए थे तब उन्हें बहुत सारी दिक्कतें थीं, किडनी आदि ने भी काम करना बंद कर दिया था, हमने परिजनों को समझाया और अस्पताल से रवाना किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.