राहुल गांधी के बयान पर विधानसभा में हंगामा, नर्सिंग कालेज घोटाले पर आज होगी चर्चा

Updated on 02-07-2024 01:19 PM
भोपाल। प्रदेश में हुए नर्सिंग कालेज घोटाले को लेकर विधानसभा में मंगलवार को यानी चर्चा होगी। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सरकार की सहमति से उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, जयवर्धन सिंह समेत कांग्रेस के अन्य विधायकों की ध्यानाकर्षण सूचना को स्वीकार किया है।


सदन में हुआ हंगामा

मंगलवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर राहुल गांधी द्वारा सोमवार को लोकसभा में हिंदुओं पर दिए गए विवादित बयान की गूंज सुनाई दी। इस मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। भाजपा विधायक सीताशरन शर्मा ने लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदुओं को हिंसक बताएं जाने संबंधी बयान पर आपत्ति जताई और कहा कि कांग्रेस इसके लिए माफी मांगे। इस पर सदन में हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष के सभी लोग खड़े हो गए और माफी भी मांग करने लगे। उधर कांग्रेस के विधायकों ने इसका प्रतिकार किया। हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

गौरतलब है कि नर्सिंग कालेज घोटाले को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर है। सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सदन में इस पर तुरंत चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया था। वहीं सदन के बाहर भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव किया था।

विश्वास सारंग फिलहाल सहकारिता, खेल व युवा कल्याण मंत्री हैं। कांग्रेस नर्सिंग कालेज घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने और मंत्री सारंग के इस्तीफे की मांग कर रही है। News Updating...


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.