इन्दौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र को भी बनाया जायेगा स्वच्छता में अव्वल : तैयारियां प्रारंभ

Updated on 26-10-2021 05:15 PM

इन्दौर इन्दौर जिले में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्र को भी स्वच्छता में अव्वल बनाया जायेगा। इसके लिये व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में इन्दौरजिला शामिल हो रहा है। इसके लिये व्यापक तैयारियां की जा रही है। यह जानकारी आज यहां रविन्द्र नाट्य गृह में संपन्न हुई एक दिवसीय कार्यशाला में दी गयी।

कार्यशाला में उपस्थित सभी पंचायत सचिवों तथा स्वच्छता से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्र, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मधुलिका शुक्ला, स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी श्री मुकेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला में स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया गया कि यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय स्तर पर होगा। सर्वेक्षण के विभिन्न चरण होंगे। स्वच्छता की रैकिंग नागरिक प्रतिक्रिया, प्रत्येक्ष अवलोकन, सेवा स्तर की प्रगति के आधार पर होगी। अभी नागरिक प्रतिक्रिया लेने का कार्य प्रारंभ हो गया है। कार्यशाला में निर्देश दिये गये कि गांवों में सार्वजनिक स्थल पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनका फीडबैक लिया जाये और उसे स्वच्छता सर्वेक्षण के एप में दर्ज कराया जाये। इन्दौर जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (चरण-2) के सफल क्रियान्वयन तथा मिशन के चरण-1 के तहत प्राप्त की गई उपलब्धियों की स्थिरता और ग्रामीण इन्दौर में ठोस/तरल और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) के लिये पर्याप्त सुविधाओं के आधार पर भी रैकिंग होगी।

बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों को ओडीएफ प्लस कैटेगरी में शामिल करने के लिए सात जरूरी मापदंड है जिनमें गांव के सभी घरों में व्यक्तिगत शौचालय की उपलब्धता एवं उनका उपयोग, 100 से अधिक घरों वाले गांवों में आवश्यकता अनुसार सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण हो, गांव में स्थित समस्त शासकीय भवन स्कूल, आंगनवाडी आदि में शौचालय की उपलब्धता हो या नजदीक में यह व्यवस्था हो तथा इसका उपयोग हो, गांव में जैविक कचरे एवं ग्रे वॉटर के प्रबंधन के लिये आवश्यक अधोसंरचना हो, गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की क्रियाशील प्रणाली, गांव के समस्त सार्वजनिक स्थलो पर दृश्य स्वच्छता सुनिश्चित हो तथा ग्राम के सार्वजनिक स्थलों पर ओडीएफ प्लस के न्यूनतम 05 संदेशों का लिखा होना आवश्यक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.