मध्‍य प्रदेश के महाकाल लोक की तरह विकसित होगा केरल का सबरीमाला मंदिर

Updated on 07-11-2023 11:51 AM

 भोपाल । मध्य प्रदेश में महाकाल लोक की तरह ही केरल राज्य में स्थित सबरीमाला मंदिर भी विकसित किया जाएगा। भाजपा की शिवराज सरकार में बने उज्जैन में महाकाल लोक का अवलोकन करने के लिए सबरीमाला मंदिर प्रबंधन के सदस्यों का दल उज्जैन आया था। भगवान महाकाल दर्शन के बाद तीन दिन तक महाकाल लोक का अध्ययन किया। अब इसकी एक समग्र रिपोर्ट बनाई जाएगी, यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपेंगे।

500 करोड़ रुपये का बजट

सबरीमाला मंदिर को महाकाल लोक की तरह बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। बता दें कि सबरीमाला मंदिर केरल के पतनमतिट्टा जिले में पेरियार टाइगर अभयारण्य के भीतर स्थित है। यहां प्रतिवर्ष चार से करोड़ श्रद्धालु आते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में भी भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं।

पिछले वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने किया था महाकाल महालोक का लोकार्पण

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर के नवविस्तारित क्षेत्र ‘श्री महाकाल महालोक’ में हुए 242 करोड़ 35 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण पिछले माह ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। उज्जैन में पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर को आठ गुना बड़ा और भव्य बनाया है।

गत वर्ष 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘श्री महाकाल महालोक फेज-’ अंतर्गत 395 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों (भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की विशाल मूर्तियों, नदी द्वार, पिनाकी द्वार, मानसरोवर भवन, महाकाल मंडपम्, त्रिवेणी मंडपम्, दीवारों पर उकेरे शैल चित्रों) का लोकार्पण किया था।

हाइजेनिक रसोई में दिनभर में एक लाख श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था

महाकाल योजना अंतर्गत प्रदेश की सबसे बड़ी हाईजेनिक रसोई (किचन) ‘श्री महाकालेश्वर मंदिर अन्नक्षेत्र’ में एक समय पर दो हजार व्यक्ति भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। दिनभर में एक लाख। मालूम हो कि दो मंजिला महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र का निर्माण 51 हजार वर्ग फीट में दान में प्राप्त राशि से किया गया है। यहां भोजन प्रसाद बनाने को उच्च तकनीक की आटोमेटिक मशीनें स्थापित की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.