सदर मंजिल हैरिटेज के साथ एटमॉस्फियर कोर ने भारत में भव्य शुरुआत की

Updated on 22-02-2025 10:46 PM
भोपाल : एक प्रतिष्ठित ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी कंपनी, एटमॉस्फियर कोर ने 22 फरवरी, 2025 को अपने पहले कपल्स-ओनली रिज़ॉर्ट, सदर मंजिल हैरिटेज बाय एटमॉस्फियर भोपाल की शुरुआत के साथ भारत में प्रवेश किया है। सदर मंजिल का उद्घाटन शनिवार 22 फरवरी 2025 को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया। इसके साथ ही मेहमानों के लिए इस होटल की आधिकारिक शुरुआत जल्द ही की जाएगी। ऐतिहासिक भोपाल और जीवंत नए भोपाल के बीच महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित सदर मंजिल हैरिटेज में इतिहास का अतुलनीय अनुभव प्राप्त होगा। 19वीं सदी में बेगमों और नवाबों की सभा के लिए इस्तेमाल होने वाले इस ग्रांड हॉल एवं आवास को रिस्टोर करके कपल्स के लिए एक लग्ज़ुरियस रिट्रीट बनाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ''सदर मंजिल हैरिटेज बाय एटमॉस्फियर भोपाल विरासत इस शहर और पूरे मध्य प्रदेश राज्य की समृद्ध पहचान और गौरव का प्रमाण है। 126 साल के इतिहास और विरासत को फिर से जीवंत करके, आइए हम सभी अपने अतीत की इस शानदार याद को गले लगाएं और जश्न मनाएं।'' अक्षत जैन, सीईओ आरडीबी भोपाल हॉस्पिटैलिटी प्राईवेट लिमिटेड ने कहा, “भारत में अवार्ड-विनिंग एटमॉस्फियर होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स ब्रांड लाने का यह उपयुक्त समय है। मालदीव के इनोवेटिव हॉस्पिटैलिटी कॉन्सेप्ट्स और स्थानीय विरासत का यह मिलन सदर मंजिल में एक बेजोड़ और नया अनुभव पेश करता है।”  भारत में बुटीक लग्ज़री के इस नए अनुभव के बारे में  विनोद यदुवंशी, डायरेक्टर, आरडीबी भोपाल हॉस्पिटैलिटी प्राईवेट लिमिटेड ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि सदर मंजिल का ऐतिहासिक वैभव उन सैलानियों को बहुत पसंद आएगा, जो रोमांस, अंतर्राष्ट्रीय लग्ज़री, और बीते हुए समय की सुंदरता का अनुभव लेना चाहते हैं।’’इस प्रॉपर्टी में एंटीक फर्नीचर के साथ 22 आकर्षक विंटेज रूम्स और सुइट्स हैं, जो शानदार टुर्कोईज़ और क्रीम कलर्स में फिनिश किए गए हैं। यहाँ हर स्टे की शुरुआत एक नफीस वैलकम से होती है। सबसे पहले एयरपोर्ट पर पारंपरिक रूप से अभिवादन किया जाता है, उसके बाद श्वाफर सिटी ड्राईव कराता है, और मैंशन के गेट पर गुलाब की पंखुड़ियों से मेहमानों का स्वागत किया जाता है। एटमॉस्फियर का मुख्य सिग्नेचर होलिडे प्लान सबसे पहले मालदीव में पेश किया गया था। अब यह बेगम के खुशनुमा प्लान के साथ भारत के लिए अनुकूलित किया गया है। इसमें स्टे की अवधि के आधार पर लग्ज़ुरियस एकोमोडेशन, एयरपोर्ट से आवागमन, शाकाहारी ब्रेकफास्ट और डिनर, अनलिमिटेड प्रीमियम स्पिरिट्स एवं वाईन, हाई-टी, लाईव म्यूज़िक एवं डांस, शैम्पेन टूर, और स्पा ट्रीटमेंट शामिल हैं। मेहमान सभी तीन मील्स के साथ फुल-बोर्ड विकल्प में अपग्रेड भी कर सकते हैं। अतिरिक्त सुविधाओं में ELE|NA अयूर स्पा, लाईब्रेरी, फिटनेस सेंटर, और एक सुकूनभरा स्विमिंग पूल भी उपलब्ध है।
सदर मंजिल में शाकाहारी भोजन के साथ आहार को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। यहाँ पर मेहमान दीवान-ए-खास में वैश्विक प्रभाव के साथ स्वादिष्ट, मीट-फ्री डिशेज़ का आनंद ले सकते हैं। यह भित्तिचित्रों से सजी सीलिंग और चमकते हुए शैंडेलियर्स से सजा डाईनिंग वेन्यू है, जो पूरे दिन खुला रहता है। अल्फ्रेस्को चारबाग कोर्टयार्ड में लंच और डिनर के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी व्यंजन पेश किए जाते हैं। और ज्यादा लजीज अनुभव पाने के लिए मेहमान वाईन सेलर में समय बिता सकते हैं या फिर भव्य मयखाना बार में अपनी थकान मिटा सकते हैं। एटमॉस्फियर कोर के एमडी, सलिल पाणिग्रही ने कहा, ‘‘मालदीव में हमारे विस्तृत अनुभव से हमें भारत में अपना विस्तार करने की प्रेरणा मिली, जहाँ टूरिज़्म उद्योग लगातार विकास कर रहा है। हमारे पोर्टफोलियो में पहली ऐतिहासिक प्रॉपर्टी के रूप में सदर मंजिल का मेरे हृदय में एक विशेष स्थान है।’’इस प्रॉपर्टी के अद्वितीय कॉन्सेप्ट के बारे में भारत, नेपाल, श्री लंका और भूटान के लिए एटमॉस्फियर कोर के एमडी,सौवज्ञ मोहापात्रा ने कहा, ‘‘मुझे अपनी ऑल-वीमेन सर्विस टीम पेश करने पर गर्व है। उनकी शिष्टता और प्रोफेशनलिज़्म हमारे मेहमानों को यादगार अनुभव प्रदान करेगी।’’सदर मंजिल हैरिटेज बाय एटमॉस्फियर भोपाल में हनीमून और महत्वपूर्ण अवसरों की खुशी मनाने के लिए अनेक दिलकश अनुभव प्राप्त होंगे, जिनमें शहर की सैर और हस्तरेखा विज्ञान जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ उनके शाही अनुभव को और बेहतर बना देंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.