प्लाट से कब्जा हटवाने पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, रहवासियों ने लगाया श्मशान की दीवार तोड़ने का आरोप, किया हंगामा

Updated on 23-04-2024 12:51 PM
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा प्लाट से कब्जा हटाने पर रहवासियों ने हंगामा कर दिया। दरअसल साध्वी यहां स्थित अपने प्लाट से कब्जा हटवाने पहुंची थी। जहां बनाई गई एक दीवार को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इससे रहवासियों ने जमकर हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि श्मशान घाट की दीवार को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। निशातपुरा टीआइ रूपेश दुबे ने बताया कि अभी कुछ भी नहीं है, जब होगा तो जानकारी दी जाएगी।

नयापुरा गांव के पास है जमीन

जानकारी के अनुसार जेल रोड पर नयापुरा गांव के पास स्थित जमीन पर सोमवार रात को जेसीबी से दीवार तोड़ी जा रही थी। यह देख आसपास के रहवासी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। रहवासी राम, प्रेम सहित अन्य का आरोप है कि यहां पर श्मशान की जमीन पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा कब्जा किया जा रहा है। वह सोमवार रात करीब नौ बजे जेसीबी साथ में लेकर आईं थी। यहां उन्होंने श्मशान की दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया है। हंगामा होते देख साध्वी मौके से चली गईं थीं। जबकि रहवासियों ने जेसीबी और ड्राइवर को पकड़ लिया था।

साध्वी का यह तर्क

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया कि नयापुरा में उनका प्लाट स्थित है जो कि उनके नाम से है। उक्त प्लाट के आसपास सरकारी भूमि स्थित है।यहां एक बिल्डर के द्वारा लगातार सरकारी जमीन पर लोगों के द्वारा कब्जा कराया जा रहा है। मेरे प्लाट पर रातोंरात दीवार खड़ी कर दी गई। जब मुझे पता चला तो मैं मौके पर पहुंची और अपने प्लाट से अवैध कब्जा हटवा रही थी। इसी दौरान आसपास सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों ने हंगामा कर काम को रुकवा दिया है।जल्द ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.