साहब तो निपट गए, चिंता में मैडम, अब पुलिस मुख्यालय भोपाल है

Updated on 04-03-2024 05:35 PM

 पड़ोसी जिले के मझोले कप्तान निपटा दिए गए, उनका नया ठिकाना अब पुलिस मुख्यालय भोपाल है। उनके तबादले से जवान खुश हैं। उन्हें लगता है कि शायद अब खाकी वर्दी स्पा के दाग धब्बों से बच सके। परंतु साहब के लिए बंगले में भी स्पा-मसाज की सुविधा उपलब्ध कराने वाली शराब तस्कर मैडम व फड़बाज रिस्सू के तो आंसू नहीं थम रहे। रिस्सू को मझोले ने ऐसा आशीर्वाद दिया था कि वह जबलपुर की सीमा से लगे जंगल में जुआरियों को बटोरने लगा। मझोले साहब ने दो पेटी का लेनदेन कर संबंधित थाने में एक थ्री स्टार की पोस्टिंग करा दी थी। थ्री स्टार की ससुराल व ननिहाल थाना क्षेत्र में ही है। भांजा रेत की तस्करी करता है। मझोले के तबादले से टीआइ साहब भी परेशान हैं। उन्हें डर है कि ऐसा न हो कि कुर्सी चली जाए, जुआ फड़ बंद हो जाए तथा भांजा भी रेत की तस्करी से हाथ धो बैठे।

मुर्गी का पेट फाड़ने के चक्कर में चली गई कुर्सी

सोने का अंडा देने वाली मुर्गी का पेट फाड़ने के चक्कर में टीआइ साहब को कुर्सी गंवानी पड़ी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर देहात के थाने से हटाकर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। हुआ यूं कि टीआइ रहते साहब ने एक मंडल अध्यक्ष के नाम से जंगल में जुआ फड़ चलाने की अनुमति दे दी। जिसके बदले फड़बाज हर दिन उन्हें 20 हजार रुपये देता था। साहब को सिर्फ चार माह नौकरी करनी है, जिसके बाद वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं। चार माह में इतनी कमाई कर लेना चाहते थे ताकि चार पीढ़ी का इंतजाम हो जाए। उन्होंने सोचा कि छुटपुट अपराध करवाकर छोटी-मोटी कमाई करने से अच्छा है कि मुर्गी का पेट फाड़कर सोने के सभी अंडे निकाल लिए जाएं। कप्तान जीरो टालरेंस पर जोर दे रहे हैं इसकी चिंता किए बगैर वे दनादन पारी खेलने लगे। कप्तान ने नजरें तरेरीं और सीधे लाइन पहुंचा दिया।

बिजनेस टिप्स चाहिए तो टीआइ साहब हैं न

यदि आपको बिजनेस टिप्स चाहिए तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। शहर के एक थाना प्रभारी थाने की कुर्सी तोड़ने के दौरान लोगों को बिजनेस टिप्स देते नजर आते हैं। पेट्रोल पंप खोलना हो, खनिज संपदा के कारोबार में उतरना हो, ट्रक, डंपर, जेसीबी, हाइवा खरीदना हो तो ऐसा ज्ञान देते हैं कि सुनने वालों को लगता है कि रातों रात करोड़पति बन जाएंगे। यदि रिसोर्ट खोलना है तो टीआइ साहब ड्राइंग डिजाइन तक समझाने लगते हैं। ये तो हुई व्यापार की बात, अब उनकी पुलिसिंग पर चर्चा कर लेते हैं। टीआइ साहब ठहरे मालगुजार, जो व्यापारिक पृष्ठभूमि वाले हैं, सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें अपने मूल कार्य में कितनी रुचि होगी। परंतु ठीकठाक हैं। लोग कहते हैं कि अंग्रेजों के जमाने का थाना है, व्यावसायिक क्षेत्र है, इसलिए कप्तान साहब ने बहुत खोजबीन के बाद व्यापारी थाना प्रभारी भेजा है।

इतना कम्युनिकेशन गैप तो पहले कभी नहीं था

शीर्षक पर आधारित चर्चा राजस्व विभाग के एक कार्यालय में हो रही थी। जहां पुलिस जवान व राजस्व कर्मचारी चर्चा में लीन थे। चर्चा के केंद्र में आइएएस, आइपीएस, एसएएस व एसपीएस अधिकारी रहे। एक जवान ने कहा कि भैया आपके विभाग की दौ मैडमों ने तो कम्युनिकेशन सिस्टम की धज्जियां उड़ा दी हैं। दूसरे विभाग के अधिकारी संपर्क करने तरस जाते हैं। मोबाइल पर जवाब देने में इतना भाव खाती हैं कि कुछ बता नहीं सकते। नखरे ऐसे कि स्वयं बात न कर किसी अधीनस्थ अधिकारी को दूसरे विभाग के अधिकारी से बात करने का टास्क दे देती हैं। इन मैडमों के नखरों के बीच इनके विभाग से संबंधित बैठकों में लेटलतीफी भी दूसरे अधिकारियों का गुस्सा भड़का रही है। किसी बैठक में 2-3 घंटे का विलंब आम बात है। देखना यह है कि कलेक्टर व पुलिस कप्तान इस समस्या का समाधान निकाल पाते हैं या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.