पाकिस्तान के सिंध प्रान्त शिकारपुर से सिंधी समाज के प्रमुख संत नारायण भजन स्वामी भोपाल पहुंचे

Updated on 24-06-2023 08:19 PM

भोपाल। पाकिस्तान के सिंध प्रान्त शिकारपुर से सिंधी समाज के प्रमुख संत नारायण भजन स्वामी दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने उनका भव्य स्वागत किया। संत सद्भाव और परोपकार के मार्ग पर चलना सिखाते है। उन्होंने कहा हमेशा संतों पर विश्वास रखना चाहिए।

नारायण भजन स्वामी ने कहा, अनंत काल तक जब मनुष्य सत्संग करता है, इस ब्रह्मांड की शक्तियों से जुड़ता है, और उसके महत्व को जब जान पाता है तब निश्चित रूप से उसके स्वभाव में, और उसके जीवन में परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा, संत को उसके स्वभाव, उसके लक्षण , द्वारा पहचानना पड़ता है। क्योंकि संत कभी अपने आप को स्वता प्रकट नहीं करते ।वे अपने आप को छिपाने का ही प्रयास करते हैं। अतः हमें अपने गुणों के द्वारा ही अपनी बुद्धि कौशल से उन्हें पहचानना पड़ता है।

सिंधी समाज की ओर से संत जी का स्वागत करते हुए डा. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि "आग लगी आकाश में जर-जर गिरे अंगार। संत न होते जग में तो जल मरता संसार।" उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि संत हमेशा सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। संतों के प्रवचनों से जो आशीर्वाद मिलता है, वो सदैव हमारे साथ रहता है। संतों की कृपा से संसार में सुख मिलता है और शरीर छोड़ने के बाद परलोक भी सुधर जाता है।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी, राजेश जोधवानी,अनिल थारवानी,अनिल मोटवानी,धीरज कुमार यश कुमार ने भगवान श्री महाकाल जी का स्मृति चिन्ह संत जी को भेंट किया एवं भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए श्री महाकाल लोक के बारे में बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.