25 जुलाई को सिंगरौली जिले से होगा संत शिरोमणि रविदास समरसता-यात्रा का शुभारंभ

Updated on 22-07-2023 12:23 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 25 जुलाई को सिंगरौली में संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास जी की समरसता-यात्रा का झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आगामी सप्ताह हो रहे कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की।

25 और 26 जुलाई को सिंगरौली जिले के बैढ़न और देवसर में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 जुलाई को संत शिरोमणि रविदास जी समरसता यात्रा का शुभारंभ सिंगरौली जिले से करेंगे। बैढ़न में इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। कलेक्टर सिंगरौली ने बताया कि 26 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को देवसर में चरण पादुका और अन्य सामग्री प्रदाय की जाएगी। राज्य शासन ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस के साथ ही उपयोगी सामग्री देकर लाभान्वित करने का कार्य किया है। इस क्रम में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका, पानी की बॉटल और वस्त्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य से जुड़ी समितियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। सम्मेलन में समितियों के सदस्य जानकारी देंगे कि वनांचल और अन्य क्षेत्रों में समितियों के सदस्यों को किस तरह आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है।

कटनी में 27 जुलाई को लाड़ली बहना सम्मेलन और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान 27 जुलाई को कटनी में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला सम्मेलन में लाड़ली बहनों और स्व-सहायता समूहों की बहनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कटनी में युवा अन्नदूत योजना में हितग्राहियों को वाहन प्रदाय करने, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना और विस्थापित नागरिकों को नगरीय क्षेत्र में पट्टा वितरण के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण जल समूह प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास एवं अन्य विकास कार्यों की शुरूआत भी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी कार्यक्रमों में नागरिकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.