मंदिरों में सरकारी दखल समाप्त करने सड़कों पर उतरे संत-पुजारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर छोड़ा

Updated on 13-07-2023 12:33 PM
भोपाल। प्रदेशभर से आए संत-पुजारी बुधवार को राजधानी में एकत्रित हुए और विधानसभा का घेराव करने निकले। टीटी नगर नानके पेट्रोल पंप तिराहे पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया। नाराज संत-पुजारियों ने शिवराज सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाया। केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में संत-पुजारियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी तादाद में पुलिस जवानों ने बैरिकेडिंग कर पुजारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान संत-पुजारियों व पुलिस के बीच बहस भी हुई। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने इन पुजारियों को गिरफ्तार किया। थोड़ी देर बार पुलिस ने गिरफ्तार किए गए संत-पुजारियों को माला पहनाकर सम्मान करके छोड़ दिया। प्रदर्शन के बीच टीटी नगर से माता मंदिर प्लेटिनम प्लाजा के रास्ते पर ट्रैफिक जाम लगने की स्थिति निर्मित हुई। पुलिस को दूसरी तरफ वाले सड़क के हिस्से पर ट्रैफिक डायर्वट किया, तब जाकर जाम खुल सका।

पुजारियों का कहना है कि मांगों के निराकरण के लिए न ही कांग्रेस सरकार आगे आई और न ही भाजपा सरकार आई है। पुजारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वह व्यापक आंदोलन करेंगे। पुजारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि मंदिरों में शासन की दखल नहीं रहेगा। पुजारियों का मानदेय बढ़ेगा। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। मंदिरों पर दबंगों का कब्जा किया जा रहा है। तहसीलदार और कलेक्टर इन जमीनों को नीलाम कर रहे हैं। मठ-मंदिर का सरकारीकरण समाप्त करने का वचन सभी साधु-संत और ब्राह्मण समाज के सामने दिया था। लेकिन कलेक्टर व्यवस्थापक के रूप में मंदिर की भूमि पर से नहीं हटाए गए। सरकार अपने वादे पर कायम रहे। यदि जल्द ही सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो संत-पुजारियों को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.