नवदुनिया के श्रीरामोत्सव में आज दिखेगा सनातन का उल्लास, मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिल

Updated on 15-01-2024 01:09 PM

 भोपाल सदियों के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद अंतत: भारतवर्ष में वह मंगल क्षण आने को है, जब 22 जनवरी को अयोध्या में सनातन का नवसूर्य उदित होगा। एक ऐसा सूर्य जिस पर समय के अंधकार और राजनीतिक-धार्मिक षड्यंत्रों ने ग्रहण लगा दिया था। किंतु अब अंधेरा छंट रहा है, अरुणिमा फैल रही है। सनातन का भगवा लहरा रहा है। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली में बने अद्भुत मंदिर में रामलला के विराजित होने के उल्लास में न केवल पूरा भारत बल्कि विश्व के कोने-कोने में रहने वाले सनातनी और महान सनातन संस्कृति की जड़ों से जुड़े देश भी उल्लास से भरे हुए हैं। भावनात्मक आनंद और वैचारिक उत्कर्ष की इसी लहर भक्ति और शक्ति के महोत्सव ने भक्तों के हृदय में श्रीराम के प्रति भावनाओं की एक नव दुनिया रच दी है। देश का सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह दैनिक जागरण एवं उसके अंग नईदुनिया-नवदुनिया इस उत्साह, उल्लास और उमंग की नव दुनिया को प्रणाम कर रहे हैं।

प्रदेश का अग्रणी समाचार पत्र नवदुनिया श्रीराम के आगमन के उत्सव को मनाने, जनता की भावनाओं के ज्वार को आवाज देने और भगवान श्रीराम व उनकी लीलाओं के विभिन्न पहलुओं से जन-जन को अवगत कराने के लिए श्रीरामोत्सव शृंखला आयोजित कर रहा है। प्रदेश में इंदौर और ग्वालियर में भव्य एवं गरिमामय आयोजन हो चुके हैं। इस कड़ी में तीसरा आयोजन राजधानी भोपाल में 15 जनवरी को होने जा रहा है। भगवान श्रीराम के नाम और उनकी गाथा के इस उत्सव में शहर के प्रबुद्धजन, साहित्यकार और कलाकार से लेकर बड़ी संख्या में आमजन हिस्सा लेंगे। टीटी नगर स्थित समन्वय भवन (सुभाष यादव भवन) में सोमवार को दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव स्वस्तिवाचन और शंखध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, अशोक पांडेय प्रांत संघ चालक मध्यभारत प्रांत, रामेश्वर शर्मा विधायक हुजूर, भगवान दास सबनानी विधायक दक्षिण-पश्चिम, ई.संजीव अग्रवाल चांसलर सेज ग्रुप उपस्थित रहेंगे। श्री श्री 1008 सुदेश शांडिल्य महाराज पीठाधीश्वर करुणा धाम और श्री श्री 1008 राम प्रवेश दास महाराज महंत गुफा मंदिर के विशेष आतिथ्य में श्रीरामोत्सव मनाया जाएगा।

भजन और रामलीला की भक्तिमय प्रस्तुति

अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त आइएएस मनोज श्रीवास्तव तुलसी के राम और सामाजिक समरसता विषय पर भक्तिमय व्याख्यान देंगे। मनोज श्रीवास्तव द्वारा सुंदरकांड के सौंदर्यबोध पर लिखी पुस्तक काफी चर्चित है। श्रीरामोत्सव के दौरान पार्श्व गायिका दीपाली दुबे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। वहीं गायक शुभम नाथानी द्वारा राममंदिर गाथा का सुमधुर स्वर में वर्णन किया जाएगा। सोनिया यादव एवं टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शा. आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय गार्गी की छात्राएं 20 मिनट की नृत्य नाटिका करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.