’साँची दूध के टैंकर अब डिजिटल लॉक, ट्रेकिंग सिस्टम और पीएच सेंसर से होंगे लैस’

Updated on 21-10-2021 06:48 PM

विदिशा | प्रबंध संचालक एम.पी. स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने बताया कि साँची के दूध टैंकरों में दूध की चोरी और पानी मिलाने की घटनाओं को रोकने के लिये प्रदेश के सभी दुग्ध संघों के 155 टेंकरों में डिजिटल लॉक, व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम और पी.एच. सेंसर लगाये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश देश का संभवतरू पहला राज्य होगा, जहाँ राज्य दुग्ध संघ द्वारा दूध की उच्च गुणवत्ता बनाये रखने के लिये यह पहल की जा रही है।


   प्रबंध संचालक ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिये कि टैंकर अधिकृत व्यक्ति द्वारा निर्धारित स्थान पर ही खोला जा रहा है, दूध टैंकरों में इनलेट और आउटलेट पर उच्च गुणवत्ता के आईपी-68, ईएन-16864, सीईएन-4 सर्टिफाइड मेकट्रॉनिक्स डिजिटल लॉक लगाये जाएंगे। यह लॉक वॉटरप्रूफ होंगे और 20 से 65 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर कार्य कर सकेंगे। लॉक्स में 128 बिट इन्क्रिप्शन होगा, जिन्हें ओटीपी आधारित ब्लूटूथ चाबियों से ही खोला जा सकेगा।

छेड़-छाड़ की स्थिति में सक्रिय होगा एलर्ट

   टैंकर निगरानी का पूरा कार्य सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश में 4 स्थानों पर स्थापित नियंत्रण कक्ष द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। टैंकरों के संचालन की ट्रेकिंग व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। इससे टैंकर निर्धारित मार्ग से हट नहीं सकेंगे। टेंकर के पूर्व निर्धारित मार्ग से हटने, पूर्व निर्धारित समिति के अतिरिक्त अन्य स्थान पर पर खड़े होने अथवा छेड़-छाड़ किये जाने की स्थिति में संबंधितों को एलर्ट जारी होंगे।

पीएच सेंसर से पता लगेगी दूध में मिलावट संबंधित अधिकारी मोबाइल एप के माध्यम से टैंकरों के परिचालन पर निगरानी रखेंगे। पीएच सेंसर के माध्यम से दूध में पानी अथवा किसी भी चीज की मिलावट होने पर पता लग जाएगा। उल्लेखनीय है कि साँची प्रदेश का प्रतिष्ठित ब्रांड है, जो गुणवत्ता के लिये कृत संकल्पित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.