करबला रेत खदान पर रेत माफिया हावी, खनिज विभाग की संयुक्त छापामार कार्रवाई से हडकंप

Updated on 26-09-2021 06:02 PM

होशंगाबाद जिले में तवा नर्मदा सहित सहायक नदियों की रेत खदानों पर एनजीटी की रोक लगी हुई है। जिसके कारण यहां से रेत का उत्खनन और परिवहन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। उसके बावजूद जिला मुख्यालय पर नर्मदा की बीटीआई स्थित करबला रेत खदान और नर्मदा पुल के पास खोजनपुर पुल घाट रेत खदान पर माफियाओं द्वारा दबंगई से उत्खनन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में सक्रीय रेत माफिया टैक्टर ट्रालियों के माध्यम से शहर में रेत का अवैध कारोबार धडल्ले से कर रहे है। जो कि राजनैतिक रसूखदार होने के कारण दबंगई दिखाने से भी बाज नही आते है। करबला रेत खदान से निरंतर ट्रेक्टर ट्रालियों के माध्यम से अंधरूनी मार्गों से शहर में अवैध रूप से रेत परिवहन की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया।

 जिसके बाद जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला आरकेटीसी कंपनी की संयुक्त फ्लाईंग स्काट ने करबला रेत खदान पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान रेत भर रही करीब 4 ट्रेक्टर ट्रालियां भाग गई। एक नीले रंग की ट्रेक्टर ट्राली को झाडियों से पकडने में सफलता मिली जिसे सिटी कोतवाली थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी 20 सितंबर को करबला रेत खदान से एक ट्रेक्टर ट्राली को खनिज सर्वेयर कृष्णकांत परस्ते ने रेत माफिया अनबर बेग के खिलाफ 353, 379, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कराया जा चुका है। जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया कि करबला रेत खदान से ट्रेक्टर ट्राली से रेत के उत्खनन की जानकारी पर रेत ठेका कंपनी के साथ छापामार कार्रवाई कर एक टैक्टर ट्राली को जप्त किया गया। आरकेटीसी कंपनी मैनेजर रिंकू बोहरा ने बताया कि रेत चोरों के कारण कंपनी को नुकसान हो रहा है। जिला प्रशासन खनिज विभाग निरंतर कार्रवाई कर रहा है। संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रेक्टर ट्राली पकडी गई है। करबला रेत खदान से निरंतर कुछ लोगों द्वारा ट्रेक्टर ट्राली से रेत चोरी कर शहर में सप्लाई कर रहे है। कार्रवाई से अंकुश लग रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.