3 दिन ग्वालियर में रहेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Updated on 03-11-2021 05:38 PM

भोपाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत इसी महीने तीन दिन के प्रवास पर ग्वालियर में रहेंगे। भागवत यहां शिवपुरी लिंक रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम में आयोजित प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) में जुटने वाले स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देने आने वाले हैं। 25 नवंबर से शुरू होने वाला यह घोष शिविर चार दिन तक चलेगा।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत द्वारा चार दिवसीय प्रांतीय स्वर साधक संगम घोष शिविर का आयोजन 25 नवंबर से ग्वालियर में सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम शिवपुरी लिंक रोड पर किया आएगा। शिविर का समापन 28 नवंबर को होगा। प्रांतीय शिविर के आयोजन के संबंध में रविवार की सुबह स्थल का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्वालियर विभाग सह संघचालक अशोक पाठक एवं अन्य अधिकारियों ने विधि-विधान से स्थल का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रांतीय एवं जिला के अधिकारी पदाधिकारी एवं उपस्थित रहे।

28 को होगा शिविर का समापन

शिविर के समापन स्थानीय कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में होगा। भागवत इस कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस वजह से स्टेडियम की किलेबंदी 25 नवंबर से ही हो जाएगी। यानि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी जाएगी। इस शिविर में देशभर के चुनिंदा लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए संघ के पदाधिकारी कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में व्यवस्थाओं को देखने के लिए सोमवार को पहुंचे। काफी देर तक संघ पदाधिकारियों ने स्टेडियम का मौका मुआयना किया। कार्यक्रम को स्थानीय संघ कार्यकर्ता सौरभ कॉर्डिनेट कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.