संजय दुबे सितंबर में बनेंगे अपर मुख्य सचिव, संजय बंदोपाध्याय के सेवानिवृत्त होने पर होगी पदोन्नति

Updated on 03-06-2024 12:35 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश राजस्व मंडल के अध्यक्ष अश्विनी राय सेवानिवृत्त हो गए पर इसका लाभ अभी किसी अधिकारी को नहीं मिलेगा। प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। मगर उन्हें इसके लिए अगस्त माह के अंत तक प्रतीक्षा करनी होगी। कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। तब जो पद रिक्त होगा, उस पर संजय दुबे को पदोन्नत किया जाएगा।

मुख्य सचिव का वेतनमान पाने वाले 14 अधिकारी

प्रदेश में मुख्य सचिव का वेतनमान पाने वाले 14 अधिकारी हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटाए जाने के कारण एक अधिकारी संजय बंदोपाध्याय बढ़ गए हैं। स्वीकृत पद से अधिक अधिकारी होने के कारण सरकार ने दो माह के लिए मुख्य सचिव वेतनमान का पद स्वीकृत किया था। कल्पना श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर यह पद स्वत: समाप्त हो गया।

वीरा राणा को सेवावृद्धि मिली

एक पद वीरा राणा के सेवानिवृत्त होने पर मार्च में उपलब्ध होता पर उन्हें छह माह की सेवावृद्धि मिल गई। इसलिए अश्विनी राय के सेवानिवृत्त होने पर 1993 बैच के अधिकारी संजय दुबे पदोन्नत नहीं हो पाएंगे। उन्हें 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय के 31 अगस्त 2024 में सेवानिवृत्त होने पर एक पद उपलब्ध होगा, जिस पर दुबे की पदोन्नति होगी।

इसके बाद यदि मुख्य सचिव वीरा राणा को एक बार और सेवावृद्धि नहीं मिलती है, तो सितंबर में एक पद रिक्त होगा। जिस पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई और नवंबर में अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का नंबर आएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.