संकल्प से सिद्धि अभियान:सीएम मोहन बोले- मेरे कार्यकाल में 13 हजार रुपए बढ़ी प्रति व्यक्ति सालाना आमदनी

Updated on 31-05-2025 11:59 AM

आगामी जून में भाजपा पूरी ताकत के साथ जनता के बीच सक्रिय नजर आएगी। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा मप्र में 9 जून से संकल्प से सिद्धि अभियान शुरू कर रही है। 10 और 11 जून से जिलों में यह अभियान शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जून में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत के नए दौर में हमें अपने सपने पूरे करते हुए आगे बढ़ाना है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का संकल्प लिया था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह साकार हुआ है।

सीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवाद को परास्त करने की नीति स्पष्ट कर दी है। दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था भारत बन गया है। जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तब मप्र की प्रति व्यक्ति आय 1.42 लाख थी, जो अब बढ़कर 1.55 लाख हो गई है। आने वाले सालों में इसे दोगुना करना है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शामिल हुए। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी एवं मोर्चा अध्यक्षों को बुलाया गया था। प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि 14 से 16 जून के बीच पचमढ़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा। संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी कार्यक्रमों के बारे में बताया।

केंद्रीय योजनाओं के पंजीयन शिविर लगाएगी भाजपा

आगामी 9 जून को भोपाल में मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। इसके बाद 10 व 11 जून को जिला स्तर पर पार्टी के सभी बड़े नेता और मंत्री अलग-अलग जिलों में पत्रकार वार्ता कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। प्रदेश के सभी 54 जिलों में प्रोफेशनल मीट और मंडल स्तर पर विकसित भारत सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र प्रायोजित सरकारी योजनाओं के पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में छूटे हुए लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाकर पार्टी से जोड़ा जाएगा। स्कूली बच्चों को भी पार्टी से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित डिजिटल प्रतियोगिताएं आयोजित कर जिला स्तर पर पुरस्कार भी बांटे जाएंगे। इस अभियान से पहले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण और बीज प्रत्यारोपण अभियान भी चलाएगी।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक सभी मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविर लगाने की भी तैयारी है। 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती मनाई जाएगी। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर अगले माह 25 जून को भाजपा की ओर से इमरजेंसी पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करेगी।

प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ एक पेड़ मां के नाम अभियान

मप्र में प्लास्टिक प्रदूषण के उन्मूलन के लिए सरकार "एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाएगी। इसकी शुरुआत 5 जून से होगी। पहली बार पर्यावरण विभाग इतना बड़ा अभियान चलाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.