विश्व बंधुत्व की भावना जाग्रत करती है संस्कृत - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 29-01-2024 12:31 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि देवभाषा संस्कृत को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। संस्कृत भाषा विश्व बंधुत्व की भावना जागृत करती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आज सिंधु भवन रीवा में संस्कृत भारती द्वारा जनपद संस्कृत सम्मेलनम का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संस्कृत भाषा को पुन: जनमानस में स्थापित कर व्यवहार भाषा बनाने के लिए संकल्पित संस्कृत भारती की सक्रियता सराहनीय है। संस्कृत भारती से जुड़े विद्वानों ने संक्रमण काल व विपरीत परिस्थितियों में भी संस्कृत भाषा को स्थापित रखा। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा, संस्कृत अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा में चार संकायों में विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर अध्ययन शुरू कर दिया है। शीघ्र ही इस विश्व विद्यालय का भव्य भवन व छात्रावास बनेगा और यह केन्द्र संस्कृत भाषा अध्ययन का केन्द्र बनेगा तथा विश्व विद्यालय संस्कृत भाषा को जनमानस में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। श्री शुक्ल ने रीवा में संस्कृत सम्मेलनम आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। बड़ी संख्या में संस्कृत अनुरागी विद्वत्तजन तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.