जमीन को आवासी घोषित न किया तो विकास में पिछड़ जाएगा संत हिरदाराम नगर

Updated on 08-08-2023 12:20 PM

भोपाल। शहर के मास्टर प्लान ड्राफ्ट में संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के सीहोर नाका एवं इससे लगी रोड की जमीन को कैचमेंट के दायरे में लाने का यहां के संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। संगठनों ने तय समयसीमा में आपत्ति भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक इनका निराकरण नहीं हो सका है। किसान भी कैचमेंट का दायरा बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं।

मास्टर प्लान 2031 के लिए पूज्य सिंधी पंचायत ने सीहोर नाके से भैंसाखेड़ी तक के क्षेत्र को आवासीय एवं व्यवसायिक करने का सुझाव दिया था। यह जमीन अभी कृषि है, लेकिन डायवर्सन कराने के बाद यहां व्यवसायिक गतिविधियां शुरू भी हो चुकी हैं। मास्टर प्लान जारी नहीं होने से मामला अटक गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी का कहना है कि बैरागढ़ के विकास के लिए सबसे जरूरी है सीहोर नाका एवं इसके बाद की जमीन पर निर्माण की अनुमति दी जाए। प्रशासन बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल से 50 मीटर दूरी पर भी निर्माण की अनुमति नहीं दे रहा है। इस कारण विकास की गति थम गई है। लोग अवैध निर्माण करने पर मजबूर हैं। यदि प्रशासन मैरिज गार्डन, मनोरंजन क्षेत्र एवं होटल आदि की विधिवत अनुमति दे तो शासन को भी राजस्व मिलेगा और इलाके का सुंदरीकरण भी होगा।

विकास के लिए भू उपयोग बदलें

पंचायत के पदाधिकारी हरीश मेहरचंदानी का कहना है कि बैरागढ़ के आसपास के जमीनों को आवासीय घोषित किया जाना चाहिए। कुछ जमीन ग्रीन बेल्ट में है। कुछ जमीन कैचमेंट में है। इस कारण बैरागढ़ का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। पंचायत ने वैकल्पिक मार्ग बनाने का सुझाव भी दिया है। जिला योजना समिति के पूर्व सदस्य नरेश ज्ञानचंदानी ने बैरागढ़ से ग्राम भौंरी तक के क्षेत्र को मिसरोद रोड की तरह विकसित करने का सुझाव दिया है। उन्होंने किसानों की आपत्तियों को निराकरण वीडियो कांफ्रेंसिंग के बजाय गांवों में जाकर करने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों को पत्र भी लिखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.