इंदौर में 21 सितम्बर को होगी ‘सप्तरंगी स्वरलहरियां – भाग 11’ की प्रस्तुति, शहर के प्रोफेशनल्स के साथ सजेगी सुरों की शाम

Updated on 17-09-2025 12:15 PM

इंदौर: कहा जाता है कि संगीत आत्मा और जीवन की संजीवनी है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए “नाद ब्रह्म म्यूज़िकल ग्रुप” की संयोजिका ममता मेहता के निर्देशन में “सप्तरंगी स्वरलहरियां – भाग 11” का आयोजन होने जा रहा है। इस बार की संगीतमय संध्या का शीर्षक है – “तेरे मेरे होंठों पे, मीठे-मीठे गीत मितवा”। यह कार्यक्रम 21 सितम्बर को लाभमण्पम सभागृह, अभय प्रशाल, रेसकोर्स रोड, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। “सप्तरंगी स्वरलहरियां” श्रृंखला पिछले कई वर्षों से इंदौर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। इस मंच पर अब तक शहर के सैकड़ों कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं और हर बार संगीतप्रेमियों से बेहद अच्छी प्रतिक्रिया भी मिलती है।

संयोजिका ममता मेहता ने कार्यक्रम पर बात करते हुए कहा कि "इस बार मंच पर इंदौर के प्रतिष्ठित डॉक्टर, सी.ए. और बिज़नेस प्रोफेशनल्स अपनी गायकी की प्रस्तुतियां देंगे। जिनमे शामिल हैं वरिष्ठ सर्जन डॉ. अमिताभ गोयल, डॉ. संजय भटनागर, डॉ. मिताली श्रीमाल, सी.ए. शैलेन्द्र पोरवाल, सी.ए. पंकज सेठी, जौहरी आशुतोष कड़ेल, ई.आर. मयंक खण्डेलवाल, आशा निसरगंध और आदिश्री सेठी"

इस संगीतमय शाम में श्रोता अलग-अलग रंगों का आनंद लेंगे—क्लासिकल से लेकर बॉलीवुड मेलोडीज़ तक और सोलो परफॉर्मेंस से लेकर डुएट व कोरस तक कई प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के अनुसार सभी गायक अपने-अपने प्रोफेशन से अलग हटकर संगीत के प्रति अपने जुनून को मंच पर ज़िंदा करेंगे। आयोजकों का मानना है कि यह महफ़िल न केवल मनोरंजन का अवसर होगी बल्कि संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार और प्रेरक अनुभव भी बनेगी।

इंदौर की सांस्कृतिक गतिविधियों में “सप्तरंगी स्वरलहरियां” एक खास पहचान बना चुकी है। इस श्रृंखला के पिछले कार्यक्रमों को दर्शकों का भरपूर प्रेम मिला है और इस बार भी संगीत प्रेमियों को एक यादगार शाम की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.