SAS अफसरों ने सीएम से लगाई कैडर रिव्यू की गुहार:जिपं सीईओ-अपर कलेक्टर के 28 पदों पर काबिज हैं IAS अफसर

Updated on 31-12-2024 12:39 PM

प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अफसरों को जिला पंचायत में सीईओ और जिलों में अपर कलेक्टर पद पर पोस्टिंग नहीं मिल पा रही है। इन पदों पर आईएएस अफसरों की तैनाती है या फिर प्रभारियों के सहारे काम चलाया जा रहा है। इसके चलते 28 पद स्वीकृत होने के बावजूद राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को मौका नहीं मिल पा रहा है। 27 दिसंबर को राप्रसे अधिकारियों ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात कर इस संबंध में चर्चा की थी।

सात साल से राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का कैडर रिव्यू भी नहीं हुआ है। इसके कारण प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ इस कैडर के अफसरों पर वर्क लोड बढ़ रहा है। नए पद नहीं बढ़ने पर संघ ने मुख्यमंत्री से कैडर रिव्यू कराने की मांग भी की है। सीएम से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए जल्द डीपीसी कराने की मांग भी की गई है।

विभागीय पदोन्नति के लिए साल भर में दो बार हो बैठक

राप्रसे सेवा संघ के अफसरों ने राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग में क्रमोन्नति के लिए एक साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीपीसी बैठक कराने की मांग की है। संघ के अफसरों ने कैडर रिव्यू की मांग भी सरकार से की है और कहा है कि कैडर रिव्यू सात साल से नहीं हुआ है। 2018 में हुए कैडर रिव्यू में 99 पद स्वीकृत किए गए थे। इसके बाद कई राजस्व अनुविभाग बने हैं, लेकिन नए पदों का सृजन नहीं होने से सेवा संवर्ग के अफसरों की कमी बनी हुई है। इसलिए कैडर रिव्यू किया जाए। ताकि जरूरत के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के पदों की कमी की भरपाई की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.