बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर करारा व्यंग्य

Updated on 20-10-2021 06:53 PM

भोपाल रोजाना बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा के वस्तुओं के आसमान छूते दामों को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार के पर करारा व्यंग्य किया है। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने प्रभात पेट्रोल पंप चौराहे पर ’’लेना बैंक’’ खोला और यहां से पेट्रोल-डीजल, आटा, दाल, चावल सहित खाद्य पदार्थ और रोजमर्रा के सामनों के लिए गरीबों को लोन बांटा। गरीबों को लोन देने के लिए यहां फॉर्म रखे गए जिन्हें भरकर जमा किया। लोगों ने गरीबों के लोन की जमानत भी ली और उसके बाद लोन के रूप में मांगी गई राशि आवेदकों को दी गई।


महंगाई के खिलाफ इस अनूठे प्रदर्शन ने जनता का ध्यान खींचा और बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर ’’लेना बैंक’’ के माध्यम से किए गए प्रदर्शन में अपनी भागीदारी निभाई। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि देश में आज हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को जिंदा रहने के लिए भी लोन लेना पड़ रहा है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के काम-धंधे ठप पडे़ हैं, हर घर में दो-चार बेरोजगार बैठे हैं, दो वक्त की रोटी खाना मुश्किल हो रही है। यह हालात पिछले सात सालों में मोदी सरकार के दौरान बने हैं। ऊपर से यह निर्दयी सरकार अपने धन्नासेठ दोस्तों का मालामाल करने के लिए रोजाना आम जरूरतों के चीजों के दाम बढ़ा रही है।

पेट्रोल-डीजल के रेट रोजाना बढ़ाकर सरकार गरीबों के मुंह से निवाला भी छीनना चाहती है। डीजल के रेट बढ़ने से हर सेक्टर में महंगाई बढ़ी है।
इस प्रदर्शन को जनता ने सराहा और केन्द्र सरकार को भारत के इतिहास की अब तक की सबसे फेल और नकारा सरकार बताया। आम जनता ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर तारिक अली, विजेंद्र शुक्ला, अमित खटीक, मो फहीम, प्रिंस नवांगे, आतिफ अली, दीपक खटीक, अनीस सलमानी, दिनेश माली, निसार अहमद, राजेश पवार, कमल महावर, संजीव तिवारी, ऋषभ पचौरी, नेपाल ठाकुर, फैज़ान खान, राहुल सेन आदि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.