वनमाली सम्‍मेलन में व्‍यंग्‍य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया, सामाजिक विडंबनाओं पर किया कटाक्ष

Updated on 03-08-2023 12:36 PM
भोपाल। वरिष्ठ कवि–कथाकार और वनमाली सृजन पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष चौबे ने कहा कि वनमाली सृजन पीठ और आइसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा वरिष्ठ व्यंग्यकारों के सहयोग से भारत के सौ वर्षों के व्यंग्य इतिहास और व्यंग्यकारों की रचनाओं को प्रकाशित किया जाएगा। इसमें व्यंग्य की आलोचनात्मक टिप्पणियों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित वनमाली सृजन केंदों के राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। व्यंग्य पाठ वरिष्ठ कथाकार एवं वनमाली सृजन पीठ, भोपाल के अध्यक्ष मुकेश वर्मा की अध्यक्षता हुआ। इस अवसर पर व्यंग्यकारों ने अपनी रचनाओं से चुटीले बाण छोड़े।

शांतिलाल जैन (उज्जैन) ने 'डिजाइनर टोटियों के समय में' व्यंग्य में कहा कि इस देश में पीने का पानी उन्हीं को मयस्सर है जो नीचे वालों को पैर से दबाए रखने में माहिर है। उन्होंने 'माय डेडी स्पेशल' में सामाजिक विडंबनाओं को भी उजागर किया।

वरिष्ठ व्यंग्यकार कैलाश मंडलेकर (खंडवा) ने आज की राजनीतिक परिस्थितियों को उघाड़ते हुए व्यंग्‍य रचना का पाठ किया। चर्चित व्यंग्यकार मलय जैन ने अपनी व्यंग्य रचना 'भैंसों का सिस्टम और सिस्टम की भैंस' के माध्यम से योजनाओं को बनाने और लागू करने के सिस्टम को बखूबी उजागर किया। वरिष्ठ रचनाकार डा. साधना बलवटे ने अपने व्यंग्य 'मैं और मेरी हिंदी' के माध्यम से हिंदी की स्थिति को बयां किया। गोकुल सोनी ने 'टाटा, बाटा और डाटा' में राजनीतिक परिवेश को रेखांकित किया। घनश्याम मैथिल 'अमृत' ने क्षणिकाएं प्रस्तुत की।

रचनाकार कुमार सुरेश ने अपने व्यंग्य 'तशरीफ रखने की तकलीफ' के जरिए लालफीताशाही की कुटिलताओं को बहुत ही शिद्दत से प्रस्तुत किया। शाम की सभा में गीत-गजल संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें प्रतिष्ठित शायर एवं गीतकारों ने अपनी रचनाओं को पढ़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.