पेरेंट्स, बच्चों और स्कूल के बीच मजबूत बंधन बनाने का एक प्रयास सत्व का पेरेंट्स टोड्लर प्रोग्राम

Updated on 02-09-2024 04:35 PM

इंदौर- बहुत छोटे बच्चों के लिए उसके माता - पिता उसकी पहली दुनिया होते हैं. नन्हे कदमों से धीरे-धीरे बढ़ते हुए बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचय कराना अपने आप में कठिन है, जिसे माता-पिता बखूबी करने की कोशिश तो करते हैं लेकिन सिंगल यूनिट फैमिली होने के कारण उतना ही कर पाते हैं, जितना समझते हैं या सोशल मीडिया पर देखते हैं. बच्चों को बाहरी दुनिया में सीखने, खासकर स्कूल जाने के पहले उन्हें किस तरह मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया जाना चाहिए, उनकी कल्पना और रचनात्मकता को कैसे बढाया जाए इस पर इंदौर के सत्व टाइनी एक्सप्लोरर्स प्रेप स्कूल ने एक पेरेंट – टोड्लर प्रोग्राम डिजाइन किया है.

सत्व टाइनी एक्सप्लोरर्स प्रेप स्कूल के अथर्व शर्मा ने बताया कि पहले बच्चे के साथ शुरुआत के 12 - 15 महीने तो बढ़िया निकल जाते हैं, उसके बाद पेरेंट्स का तनाव शुरू होता है कि बच्चा प्राइमरी स्कूल में कैसे अपने आप को एडजस्ट करेगा, यही हमारे इस कार्यक्रम का आधार है.

पेरेंट-टॉडलर प्रोग्राम माता-पिता, बच्चे और उसके स्कूल के बीच मजबूत बंधन बनाने में मदद करने के साथ साथ, मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देते हैं. इन कार्यक्रमों के दौरान पेरेंट्स अपने बच्चों के भीतर के टैलेंट को और उनकी खूबियों की और अधिक पहचान कर सकेंगे. साथ ही, ये प्रोग्राम बच्चों और माता-पिता दोनों के लिए सोशल होने का एक मौक़ा है जो बच्चों को एजुकेशनल एक्सपीरिएंस के लिए तैयार करते हैं.

अथर्व आगे कहते हैं, हर माता-पिता के लिए यह बात बहुत जरूरी है कि उसका बच्चा स्कूल जाने से पहले उन जरूरी बातों को सीख ले जो अर्ली पेरेंटिंग की कैटेगरी में आती हैं. 10 सितम्बर से सप्ताह में दो बार होने वाले ये सारे सेशन इस तरह से डिजाईन किये गए हैं कि माँ और बच्चे के लिए दूसरे बच्चों और उनकी मम्मी के साथ मौज मस्ती करते हुए सीखना आसान हो और उनका अगली बार स्कूल आने का मन करे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.