सौरभ शर्मा को अनुकंपा से मिली थी RTO में नौकरी… पढ़िए भ्रष्टाचार का साम्राज्य खड़ा करने की पूरी कहानी

Updated on 22-12-2024 04:47 PM
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग में आरक्षक रहे सौरभ शर्मा ने भ्रष्टाचार की काली कमाई को सफेद करने के लिए अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई थी। जिस चेतन सिंह गौर को सौरभ का महज ड्राइवर समझा जा रहा था, उसके साथ शरद जायसवाल और रोहित तिवारी इस कंपनी में डायरेक्टर हैं।22 नवंबर 2021 को शुरू की गई यह कंपनी मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के ग्वालियर स्थित दफ्तर से पंजीकृत हुई थी। कंपनी भोपाल के अरेरा कालोनी ई-7 के पते पर रजिस्टर्ड कराई गई। यहीं, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने दो दिन पहले छापा मारकर करोड़ों रुपये और सोना-चांदी बरामद किया।

दो बार पीएससी मुख्य तक पहुंचा, अनुकंपा नियुक्ति से लगा

पैसा कमाने का चस्का प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले मनोज शर्मा बताते हैं कि सौरभ पढ़ने में बहुत होशियार था। कोचिंग के टेस्ट में अव्वल आता था। उसमें प्रतिभा थी। दो बार उसने एमपीपीएससी दी और प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की मुख्य परीक्षा तक पहुंचा।

एक बार साक्षात्कार में रह गया। इसी दौरान पिता के निधन के बाद उसकी अनुकंपा नियुक्ति परिवहन विभाग में हो गई। यहां से उसे पैसा कमाने का चस्का लगा।

राजदार ही मुखबिर

सामने आया है कि सौरभ के दो राजदार ही सबसे बड़े मुखबिर हैं। मेंडोरी के जंगल में सोने और रुपये से भरी गाड़ी की सूचना इन्हीं के जरिए पहुंचाई गई। परिवहन विभाग में आने के बाद सबसे पहले जो सौरभ का करीबी था, उसने एक साझेदार से सारे राज उगलवाए, फिर एजेंसियों तक यह जानकारी पहुंचाई।

जिस साझेदार ने राज खोले, उसके नाम से भी सौरभ द्वारा संपत्तियां लिए जाने की बात कही जा रही है। इसके यहां छापे नहीं पड़े, क्योंकि यह मुखबिर है। टाइल्स के नीचे चांदी की सूचना भी इसी के जरिए लोकायुक्त पुलिस की टीम तक पहुंची थी। 

पूर्व मंत्री की भूमिका पर भी उठे सवाल

कंपनी की शुरुआती लागत 10 लाख रुपये थी। कंपनी का टर्न ओवर नहीं खोला गया है। 31 मार्च 2023 को कंपनी की आखिरी एनुअल मीटिंग हुई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि शरद सौरभ का साझीदार है और दोनों की मुलाकात एक पूर्व मंत्री ने कराई थी।

सौरभ परिवहन विभाग में ही कार्यरत स्टेनो का रिश्तेदार है। अनुकंपा नियुक्ति कराने के लिए इसी रिश्तेदार ने तार जोड़े, फिर स्टेनो के जरिए ही उसने परिवहन विभाग के दाव-पेंच सीखे और रिश्तेदार को दरकिनार कर एक पूर्व मंत्री का खास बन गया।

सौरभ ने पहले अपने स्टेनो रिश्तेदार के जरिए चिरूला बैरियर को ठेके पर लेकर चलवाया। उसे कमाई का चस्का लगा तो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सभी बैरियर का ठेका वह लेता था।

फिर अपने हिसाब से टीएसआई, आरटीआई को बैरियर का ठेका देता था। बाकायदा बैरियर की बोली लगवाता था, लेकिन प्राइवेट कटर इसी के रहते थे। जो पूरा हिसाब-किताब रखते थे। इस पर आने वाले पूरे पैसे का हिसाब रखकर खुद ही पैसा बांटता था।

उसकी इस मनमानी का विरोध विभाग में ही होने लगा था। कई टीएसआई, आरटीआई ने इस तरह काम करने से इन्कार कर दिया तो फिर सौरभ ने परिवहन विभाग की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.