सौरभ शर्मा की मां बोलीं-प्रीतम लोधी को कोर्ट तक घसीटूंगी:मेरे चरित्र पर उंगली उठाई; अपना डीएनए टेस्ट कराएं, किसकी औलाद हैं

Updated on 31-12-2024 12:40 PM

मैं बेहद दुखी हूं। विधायक ने मेरे चरित्र पर उंगली उठाई है। मेरे बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। वे खुद अपना डीएनए टेस्ट कराएं, किसकी औलाद हैं।

QuoteImage

ये कहना है भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा का। वे शिवपुरी के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर जवाब दे रही थीं।

उमा शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'विधायक प्रीतम लोधी को कोर्ट तक घसीटूंगी। मानहानि का केस करूंगी, छोड़ूंगी नहीं।' उन्होंने कहा, 'प्रीतम लोधी जनता के प्रतिनिधि हैं, इतनी गंदी बात कह रहे हैं, कितनी मां-बहनों ने इन्हें वोट दिया, इन्हें गंदी बात करने में शर्म नहीं आती।'

विधायक प्रीतम लोधी ने पूर्व विधायक केपी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा था-

QuoteImage

हाल ही में जब्त हुआ 'कुबेर का खजाना' पूर्व विधायक से जुड़ा हो सकता है। सौरभ शर्मा उनके दत्तक पुत्र हैं। इसकी डीएनए जांच करा ली जाए।

QuoteImage

कहां हैं लाड़ली बहना-लाड़ली बहना करने वाले लोग उमा ने कहा, 'सौरभ का मुद्दा अलग है। मेरे कैरेक्टर से इसका क्या लेना देना? प्रीतम लोधी की राजनीति घटिया स्तर तक जा चुकी है। भारतीय जनता पार्टी वाले लाड़ली बहना-लाड़ली बहना करते हैं, कहां हैं वे सारे लोग? मैं क्या किसी की बहन-बेटी नहीं हूं? मेरे साथ जिस आदमी पर उंगली उठा रहे हैं, उन्हें जानती तक नहीं। एक मुद्दा था, इसे आप घर तक घसीट रहे हो, इतनी गंदी राजनीति।'

बेटे के पास हर जवाब, बताएगा- पैसा किसका है सौरभ शर्मा, उसके सहयोगियों के पास मिली करोड़ों की संपत्ति पर उमा का कहना है, 'साबित तो होने दो कि किसका पैसा है, बेटे को आने तो दो, केस कोर्ट में जाने दो। दूसरों से क्यों जवाब मांगते फिर रहे, तसल्ली नहीं है। सारी एजेंसियां जांच कर रही हैं। मुझे सभी पर भरोसा है। मेरे बेटे के पास सभी चीजों के जवाब हैं। वो कोई गलत काम नहीं कर सकता। उसे फंसाया जा रहा है। वह आकर जवाब देगा। बस इस पर राजनीति न की जाए।'

लोग किसी भी स्तर पर जा सकते हैं, इसीलिए बेटे की सुरक्षा मांगी उमा ने कहा, 'मेरे घर के फोन टैप हो रहे हैं। बेटे की सुरक्षा के लिए डरी हुई हूं। हाईप्रोफाइल मामला बनाकर सौरभ से जोड़ दिया है। प्रीतम लोधी के बयान से क्या साबित होता है। लोग इतने घटिया स्तर पर जा सकते हैं, तो वे किसी भी स्तर पर जा सकते हैं, इसीलिए मैंने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.