'सौरभ शर्मा की हत्या की आशंका', जीतू पटवारी ने की गिरफ्तार कर सुरक्षा देने की मांग

Updated on 31-12-2024 12:20 PM
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की दुर्दशा हो रही है। विगत दिनों उजागर हुए आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा कांड में जिस तरह की तस्वीर सामने आ रही है, उससे लगता है कि सौरभ शर्मा की हत्या हो सकती है।


राज जनता के सामने आने चाहिए

भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में पटवारी ने कहा, यह बात मैंने पहले भी कही है क्योंकि जब भी वह सामने आएगा तो कई लोगों के चेहरे बेनकाब होंगे। सौरभ शर्मा के वकील भी उसके एनकाउंटर की आशंका जता चुके हैं। ऐसे में सौरभ की गिरफ्तारी कर उसे सुरक्षा देनी चाहिए। भ्रष्टाचार के सच को सामने लाना चाहिए। सारे राज प्रदेश की जनता के सामने लाना चाहिए।

क्राइम, करप्शन और कमीशन का आरोप

पटवारी ने कहा, जनता के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि मप्र की सरकार कर्ज, क्राइम, करप्शन और कमीशन की है। भाजपा में लूट के पैसों की लड़ाई होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकाल में जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्हें पद दिए जा रहे हैं, प्रशासक बना रखा है, वे सभी लूटपाट कर एक-एक, डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये तक की अवैध कमाई कर आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

सौरभ शर्मा के स्वजन और कंपनियों के नाम 23 करोड़ की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा, स्वजन और इनसे संबंधित कंपनियों के नाम पर 23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इसके अतिरिक्त इन सभी के बैंक खातों में चार करोड़ रुपये जमा होने का भी पता चला है। ईडी ने संपत्ति और दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

सौरभ के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे

सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर छह करोड़ रुपये से अधिक राशि बैंक में एफडी के रूप में जमा होने की भी जानकारी मिली है।

सौरभ की आय में हिस्सेदारी

कथित तौर पर अवैध तरीके से प्राप्त आय में इनकी हिस्सेदारी थी। तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर छह करोड़ रुपये से अधिक की फिक्स डिपाजिट के रूप में चल संपत्ति मिली है। जब्त दस्तावेजों की जांच में पता चला है कि सौरभ शर्मा ने अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों, कंपनियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी।

परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार से बनाई करोड़ों की संपत्ति

ईडी ने लोकायुक्त, विशेष पुलिस स्थापना भोपाल द्वारा दर्ज एफआइआर के आधार पर प्रकरण कायम कर छापा मारा था। ईडी की जांच के दौरान बैंक खातों और संपत्तियों का विवरण सामने आया। ईडी की तलाशी में पता चला कि सौरभ शर्मा ने परिवहन विभाग में आरक्षक के पद पर काम करते हुए भ्रष्टाचार के जरिए अवैध धन अर्जित कर कथित तौर पर ऐसी संपत्तियां खरीदीं और अधिग्रहित की थीं।

ईडी ने चेतन से पूछा- कहां से मिली करोड़ों की संपत्ति

छापेमारी के बाद ईडी भोपाल ने सोमवार को चेतन सिंह गौर से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार चेतन ने ईडी में भी वही बात दोहराई जो आयकर अधिकारियों को दिए बयान में कहा था। चेतन का कहना है कि कार भले ही उसके नाम है, पर सौरभ ही उपयोग करता था।

अन्य संपत्तियां भी उसने मेरे नाम से खरीदी थीं। चेतन के नाम एक पेट्रोल पंप और फिशरीज के ठेका का भी पता चला है। ईडी की टीम इस मामले में सौरभ, शरद जायसवाल, सौरभ के रिश्तेदारों व अन्य संबंधितों से पूछताछ करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.