बसपा के विरोध में बनी सवर्ण समाज पार्टी होगी डी-लिस्ट:छह साल से चुनाव नहीं लड़ने पर चुनाव आयोग ने 15 राजनीतिक दलों को थमाया नोटिस

Updated on 09-07-2025 03:20 PM

1990 के दशक में कांशीराम की बहुजन समाज पार्टी द्वारा सवर्णों के खिलाफ उपयोग किए जा रहे अपशब्दों का विरोध करने के लिए बनाई गई सवर्ण समाज पार्टी अब राजनीतिक दलों की सूची से बाहर हो सकती है। सवर्ण समाज पार्टी समेत 15 राजनीतिक दलों को एमपी के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डी-लिस्ट करने जा रहे हैं। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह की ओर से इन सभी दलों के अध्यक्ष और महासचिवों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है और निर्वाचन अधिनियम की अलग-अलग धाराओं में उनसे जवाब तलब किया है। 18 जुलाई तक सही जवाब न मिला तो ये सभी राजनीतिक दल चुनाव आयोग की सूची से डी-लिस्ट (बाहर) कर दिए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह नोटिस रि-प्रजेंटेशन ऑफ द पीपुल एक्ट 1951 की धारा 29 ए के अंतर्गत जारी किया है। इस धारा के अंतर्गत आयोग ने इन सभी दलों को राजनीतिक दलों की सूची में शामिल किया था। आयोग ने कहा है कि चूंकि इन राजनीतिक दलों ने वर्ष 2019 से अब तक या दूसरे शब्दों में छह साल से कोई चुनाव नहीं लड़ा है। इसलिए थारा 29 ए के अंतर्गत इन्हें डी-लिस्ट करने की स्थिति है। ऐसा करने के पहले आयोग इन राजनीतिक दलों को एक मौका देकर उनसे इसकी वजह जानना चाहता है। इसलिए 9 जुलाई को सार्वजनिक नोटिस जारी कर इन दलों के अध्यक्षों, महासचिवों या पार्टी प्रमुख से 15 जुलाई तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में जवाब देने को कहा गया है।

18 जुलाई को सुनवाई में भी दे सकेंगे जवाब

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने कहा है कि नोटिस देने के लिए तय अवधि 15 जुलाई तक जवाब न दे पाने पर इन दलों के पदाधिकारी 18 जुलाई तक व्यक्तिश: हाजिर होकर जवाब दे सकेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि अगर 18 जुलाई को होने वाली सुनवाई के दिन भी इन दलों की ओर से कोई जवाब नहीं आता है तो चुनाव आयोग यह मान लेगा कि राजनीतिक दल इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहते हैं और इन दलों को डी-लिस्ट किया जा सकेगा। गौरतलब है कि इसके पहले भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने जनवरी में 345 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टीज (RUPPs) को डी-लिस्ट कर दिया है।

इन दलों को मिला डी-लिस्ट किए जाने का नोटिस

  • अंजुमन पार्टी मुख्यालय निजातपुरा नजराली मार्ग कोतवाली रोड उज्जैन
  • गोंडवाना कांग्रेस पार्टी बीडीए कॉलोनी शाहपुरा भोपाल
  • किसान मजदूर प्रजा पार्टी राजहर्ष कॉलोनी नयापुरा कोलार रोड भोपाल
  • भारतीय जय भीम पार्टी भानतलैया सिंधी कैम्प जबलपुर
  • गोंडवाना मुक्ति सेना पूर्वांचल फेस 1 खजूरीकलां रोड भोपाल
  • क्रांतिकारी किसान सेना ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी राज होम्स जेके रोड भोपाल
  • भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी भरोसी की धर्मशाला के समीप पंचमवाली गली दत्तपुरा मुरैना

राजनीतिक दलों की सूची से बाहर होने से बचने इन दलों को भी देना होगा जवाब

  • जय मानवता पार्टी समृद्धि परिसर ललिता नगर कोलार रोड भोपाल
  • लोकतांत्रिक सरकार पार्टी शताब्दी चेम्बर नम्बर-1 जिला कोर्ट मंडला
  • भारतीय जनजागरुक पार्टी चैनपुरा शिवगढ़ तहसील मेघनगर झाबुआ
  • जनता विकास पार्टी अबासेक भवन उदयनगर कॉलोनी सागर रोड विदिशा
  • राष्ट्र वाहिनी पार्टी श्याम हाईट्स संपत हिल्स भिचोली मर्दाना इंदौर
  • भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी बिझिन्या मंडला
  • जन न्याय दल श्री देवराहा कांप्लेक्स माता मढ़िया चौराहा विजय टॉकीज रोड मोतीनगर सागर
  • सवर्ण समाज पार्टी स्टेडियम के पूर्व नंद हार्डवेयर सिरमौर रोड रीवा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.