हमीदिया अस्‍पताल में ट्यूमर निकालकर बचाई मरीज की जान, इन बीमारियों से था पीड़‍ित

Updated on 09-05-2024 12:58 PM
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक मरीज की सर्जरी कर जान बचाई गई। उसे फियोक्रोमोसाइटोमा एड्रीनल ग्रंथि का न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था। सीहोर निवासी 31 वर्षीय मरीज को पिछले पांच साल से सिर दर्द, घबराहट, बहुत ज्यादा पसीना आना और दिल की धड़कन तेज हो जाने की शिकायत थी, जो कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती थी।

जब मरीज की सीटी स्कैन जांच की गई तो उसमें ट्यूमर का पता चला। यूरिन और प्लाज्मा का स्तर भी बढ़ा हुआ था। डाॅक्टरों ने आपरेशन कर छोटी आंत के पास से ट्यूमर निकाल दिया है, मरीज अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और बीमारी के पूर्व के कोई भी लक्षण नहीं हैं।

इस बीमारी के 15 प्रतिशत मामलों में होता है कैंसर

ऑपरेशन टीम के प्रमुख सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डाॅ. महिम कोशरिया ने बताया कि फियोक्रोमोसाइटोमा या फेयोक्रोमोसाइटोमा एड्रीनल ग्रंथि का एक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है, जो कि एक दुर्लभ बीमारी है। यह अनुमान से प्रति 10 लाख लोगों में से लगभग दो से आठ लोगों में पाया जाता है।

इनमें से लगभग 15 प्रतिशत मामले कैंसर के होते हैं। फियोक्रोमोसाइटोमा की वजह से रोगियों में आम तौर पर सिरदर्द, बहुत ज्यादा पसीना आना, दिल की धड़कन का तेज हो जाना और साथ में एक घंटे के भीतर शांत हो जाने वाला दिल का दौरा पड़ता है।

जटिल ऑपरेशन से होता है इलाज

इसका इलाज सिर्फ जटिल ऑपरेशन की मदद से ही होता है। ऑपरेशन के दौरान रक्तचाप काफी बढ़ व घट सकता है, जिसके कारण मरीज को जान का खतरा हो सकता है। हमीदिया में यह ऑपरेशन करने वाली टीम में डाॅ. विजय टेकाम, डाॅ. ज्योति मारन, डाॅ. निखिल, डाॅ. कशिश, डाॅ. राज एवं सिस्टर भावना ने सहयोग किया। एनेस्थीसिया टीम में प्रोफेसर डाॅ. आरपी कौशल, डाॅ. जयदीप सिंह एवं डाॅ. श्वेता श्रीवास्तव


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.