आस्था महिला परिषद का सावन सेलिब्रेशन संगम संपन्न

Updated on 01-08-2023 02:07 PM
भोजपुर जैन मंदिर और भीम बैठिका की यात्रा की 

"सावन में हम भी खिलें" को बनाया सूत्र वाक्य

भोपाल। आस्था महिला परिषद मैना सुंदरी संभाग शक्ति, साकेत नगर महिला मंडल की सदस्यों ने अध्यक्ष श्रीमती ललित मन्या जैन के नेतृत्व में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित ऐतिहासिक महत्त्व रखने वाले भीमबैठिका और जैन धर्म के अति प्राचीन अतिशयकारी श्री शांतिनाथ भगवान के मनोहारी जिन मंदिर एवम भक्तामर रचियता मुनि मानतुंगाचार्य समाधी स्थल भोजपुर की यात्रा की। हेमलता जैन रचना ने बताया कि इस अनूठी यात्रा में ग्रुप की लगभग 35 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें संभागीय पदाधिकारी संगीता चौधरी, वंदना सिंघई, हीरामणि जैन, रेखा जैन, अनीता जैन, संगीता तारण भी शामिल हुईं। "सावन में हम भी खिलें" सूत्र वाक्य के साथ इस धार्मिक, मनोरंजक, ज्ञानवर्धक यात्रा के माध्यम से आस्था परिषद् की महिलाओं ने डेली रूटीन लाइफ़ में सकारात्मक और उत्साहवर्धक बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस यात्रा का आयोजन किया। शाखा अध्यक्ष ललित मन्या जैन ने कहा कि "सावन की रिमझिम फुहारों और हरियाली भरे मौसम में इस अदभुत मौज मस्ती से भरपूर आनंदित यात्रा ने हम सबके दिल खिला दिए। सभी ने भरपूर एन्जॉय किया। जब हम बहुत सारे लोगों के लिए कोई इंतजाम करते हैं तो कहीं न कहीं,कुछ ना कुछ कमी रह ही जाती है लेकिन इस यात्रा में कहीं भी, किसी ने भी शिकायत या कमी का एक शब्द भी नहीं कहा, कहीं कोई नेगेटिविटी नहीं थी। सभी लोगों ने आगे बढ़कर साथ दिया। इस प्रयास से हम सभी के भीतर जो पॉजिटिविटी के बीजों का अंकुरण हुआ है उसने हम सभी के अंतःकरण को खिला दिया और हमारे सूत्र वाक्य को सार्थकता प्रदान की।" इस अवसर पर जयंती जैन, सुषमा जैन, राखी जैन दिशा जैन, सुनीता जैन, सीमा जैन, अंजू नायक, पूनम जैन, योगिता जैन, अनुला जैन, वंदना जैन, भारती जैन, रुचि जैन, डॉ रश्मि जैन, डॉ सुरम्या जैन, रजनी जैन, निधि जैन, रीता जैन, स्वाति जैन, सपना जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं। सभी महिलाओं ने बहुत ही मज़ेदार गेम खेले जिनकी तैयारियाँ सीमा जैन ने की एवं पुरुस्कारों की प्रायोजक अंजू नायक थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.