को-ऑपरेटिव सोसायटी में घोटाला:कावेरी गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Updated on 27-08-2025 12:19 PM

कावेरी गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित भोपाल के सदस्यों से धोखाधड़ी कर बहुमंजिला भवन में फ्लैट देने का झांसा देने वाले तत्कालीन अध्यक्ष खालिद खान के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हेमलता अहिरवार की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 467, 468 और 471 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को समन जारी किया है। साथ ही आदेश दिया है कि मामले की अगली सुनवाई में आरोपी को 17 नवंबर को अदालत में पेश होना होगा।

लाखों रुपए लेकर नहीं दिए फ्लैट

अधिवक्ता संतोष वर्मा द्वारा दायर निजी परिवाद के अनुसार परिवादी सैयद सरवर हुसैन संस्था के पंजीकृत सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि संस्था का हलालपुर लालघाटी क्षेत्र में भूखण्ड था। उस पर अध्यक्ष रहते हुए खालिद खान ने “मेट्रो हाईट्स” नाम से बहुमंजिला इमारत का निर्माण कर सदस्यों को फ्लैट देने का वादा किया था। इसी झांसे में कई सदस्यों से लाखों रुपए वसूले गए।

साल 2002 में परिवादी को 2.35 लाख रुपए में फ्लैट क्रमांक 4-सी का आवंटन कर रजिस्ट्री तक कराई गई थी, लेकिन भवन पूरा करने के बजाय आरोपी ने वर्ष 2008 में बिना सहकारी संस्था के उप-पंजीयक की अनुमति के उसी भवन को प्रियंका इंटरप्राइजेज को बेच दिया।

होटल का संचालन

फ्लैट आवंटन के नाम पर ठगी करने के बाद आरोपी ने भवन को “नीना पैलेस होटल” के रूप में बदल दिया और वहीं से व्यवसाय संचालित कर रहा है।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

परिवादी की ओर से आरोपी के खिलाफ थाना कोहेफिजा और पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर मामला अदालत पहुंचा। अब अदालत ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने और आरोपी को तलब करने का आदेश दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.