स्कैन एंड शेयर सुविधा शुरू:आभा आईडी में मरीजों का रिकॉर्ड दर्ज करना शुरू, किसी भी अस्पताल जाएं पता चल जाएगी बीमारी

Updated on 13-04-2024 12:12 PM

हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की जानकारी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी में दर्ज करने की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। पहले दिन 500 से भी ज्यादा मरीजों का डाटा दर्ज हुआ। अभी यह सुविधा सिर्फ ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए ही शुरू की गई है। बाद में आईपीडी और फिर सेंट्रल पैथोलॉजी लैब और उसके बाद सभी जगह इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे मरीज किसी दूसरे अस्पताल जाएं तो उन्हें फाइल नहीं ले जानी होगी। आईडी से बीमारी, जांच​ और इलाज की जानकारी पता चल जाएगी।

अस्पताल में स्कैन एंड शेयर की व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। ओपीडी रजिस्ट्रेशन एरिया में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। मरीज मोबाइल से इसे स्कैन करेंगे और उसमें नाम, पता, और उम्र के अलावा अपना मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी भरकर अपना आभा आईडी जनरेट कर लेंगे। जिन लोगों के पास यह सुविधा नहीं है उनके लिए यहां कियोस्क लगाए गए हैं। शुक्रवार से क्यूआर कोड स्कैन करने पर या कियोस्क से रजिस्ट्रेशन कराने पर मरीज काे टोकन नंबर दिया। 10 मिनट में मरीज का नंबर आ गया।

पर्चे के लिए अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा...
डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत स्कैन एंड शेयर की सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसके दो फायदे हैं, पहला मरीजों को ओपीडी पर्चे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दूसरा मरीज और इलाज की पूरी जानकारी एप पर दर्ज होगी तो उन्हें रिकॉर्ड संभालने की जरूरत नहीं होगी।

-डॉ. सुनीत टंडन, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.