आठ वर्षीय मासूम से होस्टल में दुष्कर्म करने वाला स्कूल संचालक गिरफ्तार, एफआइआर के 13 दिन बाद कार्रवाई

Updated on 14-05-2024 11:17 AM
भोपाल। मिसरोद पुलिस ने निजी स्कूल के संचालक मिनीराज मोदी को आठ वर्षीय मासूम से छात्रावास में दुष्कर्म के मामले में सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस मामले को जांच के नाम पर 13 दिन लटकाए हुए थी। ऐसा पहली बार देखने को मिला , जब मासूम बच्ची के मामले में पुलिस ने तीन बार मेडिक्ल कराया और शहर की जानी मानी चार स्त्री रोग विशेषज्ञों की सलाह ली गई। इसके पीछे पुलिस की नीयत क्या थी, यह तो नहीं पता, लेकिन बाल कल्याण समिति के सामने मासूम के बयान में भी घटनाक्रम के दोहराने के बाद पुलिस को आखिरकार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर होना ही पड़ा।

हम बता दें कि श्यामला हिल्स इलाके में रहने वाले 38 वर्षीय महिला मिसरोद थाने में 30 अप्रैल को एक निजी स्कूल के छात्रावास में पढ़ने वाली उनकी आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में शुरूआत में तीन अज्ञात आरोपितों पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने की वजह बच्ची की मां का आपराधिक रिकार्ड निकाला और उसके बाद मासूम का तीन बार मेडिक्ल कराया गया, जबकि इससे पहले मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने ऐसा नहीं किया था। इस मामले में जांच के नाम पर पूरे 13 दिन बाद पुलिस को आरोपित को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस ने अभी उन दो की गिरफ्तारी नहीं की है, जिन्होंने बच्ची के साथ घटना में आरोपित की मदद की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.