स्कूली छात्र ने वन विहार में तीन माह के लिए भालू मैक्स को लिया गोद

Updated on 02-05-2024 12:20 PM
भोपाल। शहर के एक स्कूली छात्र ने वन विहार के एक भालू को गोद लिया है। उन्होंने भालू के खान-पान, स्वास्थ्य और अन्य देखभाल के खर्चे के रूप में 25 हजार का चेक अधिकारियों को दिया है। दरअसल, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में वन्यप्राणी अंगीकरण योजना एक जनवरी 2009 को शुरू की गई थी। इस योजना अंतर्गत इंदौर निवासी मास्टर विवान जोशी ने पर्यावरण तथा वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति प्रेम की ओर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए नर गालू मैक्स को मंगलवार को तीन माह के लिए गोद लिया। विवान जोशी कक्षा नौवी के छात्र हैं, जिनके द्वारा वन विहार में पहली बार भालू को गोद लिया गया है।

विवान जोशी द्वारा वन विहार के संचालक अवधेश मीना को अंगीकरण के लिए आवश्यक राशि 25000 रुपये चैक के माध्यम से प्रदान की गई। वन विहार के संचालक द्वारा विवान जोशी को नर भालू मैक्स के अंगीकरण का प्रमाण पत्र भी दिया गया। वन्यप्राणियों की गोद लेने की यह योजना जन-जन में वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति सद्भावना के लिए शुरू की गई है। इसमें व्यक्तिगत, संस्था, कारपोरेट सेक्टर, मप्र शासन के उपक्रम, पब्लिक सेक्टर आदि समुदाय के विभिन्न वर्गों की भागीदारी योजना को सही आयाम प्रदान करती है।

अब तक 95 वन्यप्राणियों को लिया गया गोद

असिस्टेंट डायरेक्टर वन विहार सुनील सिन्हा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था वन विहार के सूची में दर्शित किसी भी वन्यप्राणी को मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक आधार पर गोद ले सकता है। इसके लिए उन्हें नियत राशि मप्र टाइगर फाउंडेशन सोसायटी के नाम भोपाल में देय चैक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होती है। गोद लेने के लिए भुगतान की गई राशि आयकर की धारा 80 जी (एस) के प्रविधान के अंतर्गत छूट के दायरे में भी आती है। सम्बंधित को प्रति सप्ताह अधिकतम छह सदस्यों को एक वाहन के साथ निश्शुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाती है। सम्बंधित के नाम की पट्टिका गोद लिए गए वन्यप्राणी के बाड़े के समक्ष एवं दोनों प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन के लिए लगाई जाती है। इस योजना से 95 वन्यप्राणियों को गोद लिया जा चुका है, जिससे वन विहार को आज तक रुपये 78,72,180 रुपये की आय हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.