भोपाल में स्कूल शिक्षक ने प्रिंसिपल को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक सस्पेंड

Updated on 11-12-2021 10:45 PM

भोपाल राजधानी भोपाल के कोकता मिडिल स्कूल में प्रिंसिपल से हाथापाई करने वाले वाले शिक्षक को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। रोज स्कूल लेट आने पर प्रिंसिपल और शिक्षक के बीच अक्सर विवाद होता था। लेट स्कूल आने पर प्रिंसिपल एमएल वर्मा और शिक्षक बलराम दुबे के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद शिक्षक ने बच्चों के सामने ही एमएल वर्मा की पिटाई कर दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया। दरअसल भोपाल के एक स्कूल में शिक्षक की शिकायत करना स्कूल के प्रिंसिपल को उस समय महंगा पड़ गया, जब स्कूल टीचर ने स्कूल में ही प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार यह मामला भोपाल के कोकता मिडिल स्कूल का है।

वहीं एक दिन प्रिंसिपल ने तंग आकर मामले की शिकायत अपने उच्चाधिकारियों से कर दी। इस बात की जानकारी जैसे की शिक्षक को पता लगी तो शिक्षक ने स्कूल में बच्चों के ही सामने ही प्रिंसिपल से भिड़ गया। उल्लेखनीय है कि शिक्षक ने बच्चों के सामने ही प्रिंसिपल को पीटना शुरू कर दिया था। उसने महिला शिक्षिकाओं के सामने गंदी गालियां दीं। इसके साथ ही स्कूल में रखी कुर्सी तोड़ दी। वहां मौजूद स्टाफ के किसी सदस्य ने मोबाइल पर इस विवाद का वीडियो रिकॉर्ड कर कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.