ग्रामीण आबादी के साथ स्कूल और आँगनबाड़ियाँ प्राथमिकता में : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-10-2021 11:27 PM

सीहोरमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रामीण आबादी को पेयजल की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन की सौगात पूरे राष्ट्र को दी है। मिशन के माध्यम से गाँव-गाँव नलजल योजनाओं के माध्यम से हर घर में नल से शुद्ध जल देना सुनिश्चित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में मिशन में तेजी से कार्य हो रहा है। पिछले 16 माह में कोरोना काल के बावजूद भी मिशन के कार्यों की गति को बनाए रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 3401 ग्राम, 33 हजार 996 आँगनबाड़ी केन्द्रों और 56 हजार 369 स्कूल में नल से जल पहुँचाया जा चुका है। ग्रामीण आबादी में 41 लाख 79 हजार 60 घरों में नल से जल की व्यवस्था की जा चुकी है।


   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आगामी 2 वर्ष में प्रदेश के सभी ग्रामों में घर-घर नल से जल पहुँचना शुरू हो जाए। इसके लिए सभी ग्रामों में जल स्रोत भी तलाशे जा रहे है। जिन ग्रामों में जल स्रोत नहीं है, वहाँ नवीन जल स्रोत विकसित कर नलजल योजना शुरू की जाएगी। यह कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण आबादी विशेषकर महिलाओं को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए 15 अगस्त 2019 को जल मिशन की घोषणा की। आज यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। अब महिलाओं को घर पर ही नल के माध्यम से पेयजल मिलने लगा है।


   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्राथमिकता वाले इस मिशन के लिए केन्द्र सरकार पर्याप्त मात्रा में आवंटन भी उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश में जून 2020 से मिशन के माध्यम से गाँवों के हर घर में नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने का सिलसिला प्रारम्भ हुआ। आज 41 लाख 56 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से निरन्तर जल प्रदाय हो रहा है।


   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन में मौजूदा पेयजल स्रोतों का उपयोग कर और जहाँ पेयजल स्रोत नहीं हैं वहाँ नये स्रोत निर्मित कर ग्रामीण आबादी को नल से जल देकर उनके जीवन में बदलाव लाया जा रहा है। मिशन के क्रियान्वयन से आये बदलाव को प्रदेश के 3401 गाँवों में देखा जा सकता है, जहाँ नल से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। शीघ्र ही प्रदेश के सभी गाँव में मिशन के जरिये नल से घर-घर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।


   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मिशन में ग्रामीण आबादी के घरों सहित स्कूल एवं आँगनबाड़ियों में भी पेयजल के लिए नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। लक्ष्य,प्रत्येक ग्रामीण परिवार, आँगनबाड़ी और स्कूल में गुणवत्तापूर्ण और पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना है। अब तक लगभग 34 हजार आँगनबाड़ी और 56 हजार से अधिक स्कूल में नल से पेयजल की व्यवस्था की जा चुकी है। शेष रहे ग्रामीण परिवारों सहित आँगनबाड़ियों और स्कूलों में भी नल से जलापूर्ति के कार्य लगातार जारी हैं। मिशन अंतर्गत योजना निर्माण में जन-भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्रामीणों में नलजल योजना में अपनत्व बना रहे।
 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.