सावन महीने में रविवार को लगेंगे उज्जैन में स्कूल:सोमवार की छुट्टी पर कांग्रेस विधायक बोले- दूसरे धर्मों को ऐसी छूट मिलेगी क्या, बीजेपी ने दिया जवाब

Updated on 09-07-2025 03:31 PM

सावन महीने में महाकाल सवारी के चलते उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया है। अब जुलाई और अगस्त में तय तारीखों पर सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे और रविवार को स्कूल संचालित होंगे।

आदेश के अनुसार, नगरीय क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में 4 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई, 4 अगस्त और 11 अगस्त को सोमवार के दिन अवकाश रहेगा। इसके बदले 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई, 3 अगस्त और 10 अगस्त को रविवार के दिन स्कूल खुले रहेंगे। यह आदेश कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

महाकाल सवारी के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित

जिला प्रशासन का कहना है कि सावन में निकलने वाली महाकाल सवारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहता है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को असुविधा न हो, इसलिए यह समायोजन किया गया है।

राजनीतिक बयानबाजी शुरू: कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल

कलेक्टर के आदेश पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि "महाकाल की सवारी सालों से निकल रही है, लेकिन पहली बार ऐसा आदेश आया है। अगर दूसरे धर्म के लोग भी इसी तरह की मांग करें तो क्या उन्हें भी छुट्‌टी दी जाएगी? देश संविधान से चलता है, धर्म विशेष के लिए नहीं। लगता है कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए यह आदेश दिया है।”

आरिफ मसूद जैसे लोगों पर टिप्पणी करना समय की बर्बादी

विधायक मसूद के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि "आरिफ मसूद जैसे लोगों पर टिप्पणी करना समय की बर्बादी है। देश सनातन परंपराओं को सम्मान देता है। उज्जैन में महाकाल बाबा की शोभायात्रा ऐतिहासिक परंपरा है। सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि युवा श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकें।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.