चंबल-ग्वालियर में रोड शो के दौरान बोले सिंधिया

Updated on 23-09-2021 05:14 PM
ग्वालियर/मुरैना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल के दौरे पर है। चंबल के राजघाट पुल पर आते ही यहां भारी संख्या में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं और सिंधिया को देखने खड़े लोगों ने उन पर फूल बरसाए और माला पहनाकर स्वागत किया। राजघाट पुल पर ही केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी उनका स्वागत किया। सिंधिया ने कहा कि हम सब मिलकर विकास करेंगे। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय का कार्य व्यवस्थित कर अपने-अपने क्षेत्र में आए हैं। कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम बोलता है और हमारा सिर्फ काम करना है। वो बोलते रहें और हम काम करते रहेंगे। चंबल राजघाट पुल से केंद्रीय मंत्री मुरैना पहुंचे। यहां भी उनका जगह-जगह किया गया।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत चंबल के राजघाट से लेकर ग्वालियर तक किया गया। दोपहर 12 बजे सिंधिया राजघाट पर पहुंच गए थे। यहां पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला मुरैना की तरफ चला। राजघाट से मुरैना पहुंचने में उन्हें पूरा डेढ़ घंटा लग गया। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुरैना आए हैं।

सिंधिया के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना
उधर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड के विरोध में कांग्रेस ने फूलबाग पार्क के सामने सड़क पर बैठकर धरना दिया है। जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन करने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर करने और सिंधिया को खुलेआम रोड शो कर भीड़ जुटाने की इजाजत देने से कांग्रेस आक्रोशित हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि जब शहर के लोग कोरोना से मर रहे थे, उन्हें उपचार नहीं मिल रहा था। ऑक्सीजन के लिए भटक रहे थे और रेमडेसिवीर इंजेक्शन ब्लैक में मिल रहा था। तब खुद को जन-जन के नेता बताने वाले सिंधिया कहां गायब थे अब अपना स्वागत कराने शहर में निकल रहे हैं। जिसका कांग्रेस सख्त विरोध करती है और करती रहेगी। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह, ग्वालियर पूर्व से विधायक सतीश सिंह सिकरवार, डबरा विधायक सुरेश राजे, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कांग्रेस नेता अशोक सिंह प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.