बंटी बना को लाकर दिग्गी राजा को घेरेंगे सिंधिया

Updated on 03-12-2021 05:57 PM

भोपाल गुना में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना में पहला बड़ा दौर होने जा रहा है। हालांकि इससे पहले उन्होंने अगस्त माह में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया था। 4 दिसंबर को सिंधिया भोपाल से गुना पहुंचेंगे। उनके दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। दिग्विजय सिंह समर्थक हीरेन्द्र सिंह(बंटी बना) भाजपा का हाथ थाम सकते हैं। इसके लिए बाकायदा एक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य और भाजपा नेता रुद्रदेव सिंह ने यह दावा किया है।

राघोगढ़ इलाके में काफी जनाधार

हीरेन्द्र सिंह का राघोगढ़ इलाके में काफी जनाधार है। वह दिग्विजय सिंह के लिए काम करते रहे हैं। उनके पिता मूलसिंह दादाभाई राघोगढ़ से दो बार विधायक रह चुके हैं। साथ ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में उनका बड़ा जनाधार राघोगढ़ इलाके में माना जाता है। परंतु पिछले कुछ समय से वह कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह से भी उनकी दूरियां बढ़ गई थीं। लगभग एक वर्ष से यह दूरियां जगजाहिर भी थीं।

पिछले कुछ समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि हीरेन्द्र सिंह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। रुद्रदेव सिंह ने यह दावा किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के दौरान हीरेन्द्र सिंह भाजपा का हाथ थाम सकते हैं। कुछ समय पहले हीरेन्द्र सिंह और रुद्रदेव सिंह की मुलाकात भी हुई, जिसमे यह रणनीति बनी। रुद्रदेव सिंह सिंधिया के काफी विश्वसनीय माने जाते हैं। हीरेन्द्र सिंह की उनसे हुई मुलाकात के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह भाजपा का हाथ थाम सकते हैं। ऐसा होता है तो राघोगढ़ इलाके में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। भाजपा दिग्विजय सिंह के इलाके में बड़ी सेंधमारी करने में कामयाब होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.