भाजपा संगठन से सिंधिया की दूरी चर्चा में, समर्थक मंत्री ने कही ग्वालियर के साथ अन्याय की बात

Updated on 28-03-2025 11:52 AM
 भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके समर्थकों को भाजपा में आए पांच साल हो गए हैं। इन वर्षों में पार्टी भले ही ज्योतिरादित्य समर्थकों के भाजपा में घुल-मिल जाने का दावा करे लेकिन उनके समर्थक मंत्रियों के सार्वजनिक बयानों से तो स्थिति कुछ अलग ही नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्रांति शुरू करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित कर रखा है। इसी फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने यहां के मंच से दुनिया भर के निवेशकों को मध्य प्रदेश आने का न्योता भी दिया, लेकिन मोहन सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ही ग्वालियर क्षेत्र को उद्योग न मिलने से नाराज चल रहे हैं।

जितने उद्योग मिलने चाहिए, उतने नहीं दिए जा रहे

ज्योतिरादित्य समर्थक प्रद्युम्न सिंह ने ग्वालियर के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां जितने उद्योग मिलने चाहिए, नहीं दिए जा रहे हैं। वहीं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि आप (ज्योतिरादित्य) भले ही गुना-शिवपुरी के सांसद हैं लेकिन औद्योगिक विकास के लिए आपको ग्वालियर की तरफ देखना ही पड़ेगा। उद्योगों की मांग से ज्यादा इन बयानों के राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं।

उपचुनाव में हार के बाद से पार्टी संगठन और सरकार से दूरी

दरअसल, विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद से ज्योतिरादित्य ने पार्टी संगठन और सरकार से दूरी बनाकर रखी है, वही संगठन और सरकार भी ज्योतिरादित्य को अपेक्षित महत्व देते नहीं दिखाई दे रहे।

ज्योतिरादित्य भोपाल आते भी हैं, तो संगठन नेताओं को छोड़ बाकी सभी बड़े नेताओं से मिलते हैं। ऐसे में प्रद्युम्न सिंह के बयान के अलग ही मायने हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा कि ग्वालियर को पुन: औद्योगिक नगरी बनाने की मांग को लेकर मैं ज्योतिरादित्य के दरवाजे पर पर बैठूंगा।

सतह पर आ गई उपेक्षा

प्रद्युम्न सिंह का बयान संकेत दे रहा है कि ग्वालियर के विकास के बहाने ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा अब सतह पर आ गई है। इससे पहले भाजपा संगठन में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी ज्योतिरादित्य समर्थकों के नामों को लेकर कई जिलों में असमंजस की स्थिति बन गई थी।

नतीजा यह हुआ कि जो नाम कुछ दिनों में घोषित हो जाने थे, उसमें कई हफ्ते लग गए। संगठन ने यह मामला किसी तरह संभाल लिया था, लेकिन प्रद्युम्न सिंह के बयान के बाद सरकार को लेकर ज्योतिरादित्य समर्थकों की नाराजगी सार्वजनिक हो गई है।

ग्वालियर का भला आप ही करवा सकते हैं : कुशवाह

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ज्योतिरादित्य की प्रशंसा में कहा था कि आपने हाल ही में गुना-शिवपुरी क्षेत्र में दो-दो उद्योग लगवा दिए। आप भाषणबाजी कम और काम करने में ज्यादा भरोसा रखते हैं। ग्वालियर के बेरोजगारों को रोजगार मिले, कोई अच्छा, बड़ा औद्योगिक समूह आए, यह आप ही करवा पाओगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.