स्कूटी-लैपटॉप, सबके लिए इंतजार:विद्यार्थियों के लिए 5 योजनाएं, पर किसी का लाभ वक्त पर नहीं

Updated on 09-02-2025 12:28 PM

मप्र के करीब 92 हजार सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 94 लाख विद्यार्थियों के लिए पांच नि:शुल्क योजनाएं संचालित की जा रही है। इनमें मुख्यमंत्री स्कूटी योजना, लैपटॉप प्रोत्साहन योजना, नि:शुल्क यू​निफार्म वितरण, नि:शुल्क पुस्तक वितरण और नि:शुल्क साइकिल वितरण शामिल है। लेकिन इनमें से एक का भी लाभ विद्यार्थियों को समय पर मिल पा रहा हो।

वर्ष 2023–24 के सत्र में स्कूटी के लिए पात्र विद्यार्थियों को अब जाकर स्कूटी मिलना शुरू हुई है। लेकिन इसी सत्र में लैपटॉप के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा जो विद्यार्थी साइकिल योजना के लिए पात्र थे, उन्हें भी जनवरी माह में बीते शैक्षणिक सत्र की साइकिल मिल पाई हैं।

यूनिफॉर्म भी अभी मिली है। किताबें जरूर जुलाई 2024 में मिल गई थी, लेकिन शैक्षणिक सत्र की शुरूआत अप्रैल माह में हो जाती है। इस देरी को लेकर जिम्मेदारों से बात करनी चाही तो किसी ने भी जवाब नहीं दिया।

गौरतलब है कि कक्षा 12वीं में एक स्कूल से टॉप करने वाले छात्र या छात्रा को ​नि:शुल्क स्कूटी दी जाती है। इसका बंटन परिणाम आने के बाद जुलाई में होना था, लेकिन मुख्यमंत्री ने अभी स्कूटी की राशि जारी की। इसी तरह लैपटॉप कक्षा 12वीं में 75 फीसदी अंक लाने वाले सभी विद्या​र्थियों को देते हैं। इस बार 90 हजार विद्यार्थी योजना के दायरे में है। फिलहाल इन्हें लैपटॉप का इंतजार है।यहीहालअन्ययोजनाओंकाहै।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.