शिल्पकारों द्वारा बनाई गई मूर्तियां उत्कृष्ट : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

Updated on 19-09-2024 06:09 PM

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक में पाषाण की मूर्तियों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों से मिलकर संवाद किया और उनके द्वारा बनाई जा रही मूर्तियों को उत्कृष्ट बताया। राष्ट्रपति से शिल्पकार श्री ईश्वर चन्द्र महाराणा, शिल्पकार श्री आदित्य महाराणा, शिल्पकार श्री सुरेश कुमार ओझा, शिल्पकार श्री अक्षय कुमार महाराणा से त्रिवेणी सभा मण्डपम में भेट कर संवाद किया। सभी शिल्पकार ओड़िशा प्रदेश के पुरी जिले के रहने वाले हैं। जब राष्ट्रपति ने शिल्पकारों से संवाद किया तब सभी शिल्पकार काफी उत्सुक थे। खुशी से उनकी आँखे भर आई।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शिल्पकारों से संवाद में कहा कि आप श्रीमहाकाल लोक में मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं, यह पूरे देश और विशेषकर ओडिशा राज्य के लिये गर्व का विषय है। उन्होंने शिल्पकारों द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिल्पकारों से कहा कि पढ़ाई सभी लोग करते हैं, लेकिन कला सबके पास नहीं होती है। आपके द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत सराहनीय है। इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शिल्पकारों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। शिल्पकारों द्वारा राष्ट्रपति को पाषाण का शिवलिंग भेंट किया।

शिल्पकारों को एक-एक लाख रुपए किए जाएंगे प्रदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रीमहाकाल लोक में शिल्पकार शिव, कमल, सप्त ऋषियों इत्यादि की मूर्तियां बना रहे हैं। मूर्तियां बनाने का अधिकांश कार्य पूर्ण होने की कगार पर है। शिल्पकारों ने देश भर में पत्थर की अनेक मूर्तियां और मंदिर निर्माण किए हैं। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि इन शिल्पकारों को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.